देश की खबरें | हरियाणा, पंजाब में शीतलहर के प्रकोप से लोगों को कोई राहत नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. (फोटो के साथ)

(फोटो के साथ)

चंडीगढ़, 11 जनवरी हरियाणा और पंजाब में जारी शीतलहर से बुधवार को लोगों को कोई राहत नहीं मिली और अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया।

दोनों ही राज्यों में सुबह के समय कई जगहों पर कोहरा भी छाया रहा।

मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा के नारनौल में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जहां न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सिरसा में भी कड़ाके की ठंड का दौर जारी है, जहां न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भिवानी का न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस, रोहतक का 7.8 डिग्री सेल्सियस, जबकि अंबाला का न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पंजाब के बठिंडा में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि मोगा और मुक्तसर में न्यूनतम तापमान क्रमश: 5.7 और 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अमृतसर में न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस, पठानकोट में 8.4 डिग्री सेल्सियस जबकि फरीदकोट में 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पंजाब में कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान पिछले लगभग तीन सप्ताह से सामान्य सीमा से नीचे चल रहा है, वहीं अधिकतम तापमान में भी पिछले दो सप्ताह में तेजी से गिरावट आई है।

चंडीगढ़ समेत हरियाणा और पंजाब में अधिकतम तापमान कई स्थानों पर 11 डिग्री सेल्सियस से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट