देश की खबरें | जम्मू में भीषण गर्मी से राहत नहीं, श्रीनगर में पारा चढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य से कई डिग्री ऊपर बना हुआ है। रविवार को जम्मू का अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि मौसम के औसत से 4.7 डिग्री अधिक रहा।

जम्मू, एक मई जम्मू कश्मीर के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य से कई डिग्री ऊपर बना हुआ है। रविवार को जम्मू का अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि मौसम के औसत से 4.7 डिग्री अधिक रहा।

मौसम विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा कि जम्मू में न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जोकि इस मौसम के औसत से 4.1 डिग्री अधिक रहा।

उन्होंने कहा कि कटरा में अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दूसरी तरफ, कश्मीर घाटी में रविवार को पारा ऊपर की दिशा में बढ़ने के बावजूद मौसम सुहाना बना रहा।

प्रवक्ता ने कहा कि ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में दिन का तापमान 29 डिग्री और रात का तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले दिन क्रमश: 26.2 और 12 डिग्री सेल्सियस रहा था।

उन्होंने कहा कि श्रीनगर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से क्रमश: 6.7 डिग्री और 2.1 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर के कई भागों में तीन से पांच मई के बीच हल्की से मध्यम बारिश अथवा बर्फबारी का अनुमान जताया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू