देश की खबरें | राष्ट्रीय राजधानी में नहीं हुई बारिश, कुछ हिस्सों में लू की वापसी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मौसम विभाग द्वारा बुधवार को आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की भविष्यवाणी के बावजूद राजधानी के कुछ हिस्सों में लू की वापसी हो गई है।

नयी दिल्ली, 15 जून मौसम विभाग द्वारा बुधवार को आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश की भविष्यवाणी के बावजूद राजधानी के कुछ हिस्सों में लू की वापसी हो गई है।

राष्ट्रीय राजधानी के सफदरजंग वेधशाला में मंगलवार को अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 42.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के मुंगेशपुर में तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे यह बुधवार को राजधानी का सबसे गर्म स्थान बन गया।

राष्ट्रीय राजधानी के 11 मौसम केंद्रों में से चार में लू की स्थिति दर्ज की गयी। इन स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, गरज के साथ बौछारें उत्तर प्रदेश के मथुरा, हाथरस और अलीगढ़ जैसे हिस्सों तक ही सीमित रहीं। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र पर बनी एक ट्रफ रेखा के राष्ट्रीय राजधानी की ओर बढ़ने की संभावना है।

स्काईमेट वेदर के उपाध्यक्ष, महेश पालावत ने कहा, ''एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ, पंजाब पर एक प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण और नमी से भरी पुरवाई हवाएं बृहस्पतिवार से गर्मी से राहत प्रदान कर सकती हैं।''

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार दोपहर या शाम तक गरज के साथ छीटें पड़ने और तेज हवाएं चलने की चेतावनी देते हुए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया था।

आईएमडी के अनुसार, मंगलवार को दिल्ली में बादल छाए थे, जिससे सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान इस महीने में पहली बार 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया था।

आईएमडी ने कहा, आगामी कुछ दिनों में लगातार पश्चिमी विक्षोभ और निचले स्तर पर पुरवाई हवाएं चलने की संभावना के साथ गर्मी कम होने का अनुमान है।

आईएमडी ने अगले छह दिनों में गरज के साथ छीटें पड़ने या हल्की बारिश होने की चेतावनी के साथ ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। सोमवार तक पारा गिरकर 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।

मौसम विभाग ने कहा कि 21 जून के बाद मौसम साफ हो जाएगा और शुष्क पश्चिमी हवाएं चलेंगी, लेकिन तापमान में वृद्धि का अनुमान नहीं है। मानसून के दिल्ली में सामान्य तिथि 27 जून या एक या दो दिन पहले पहुंचने की उम्मीद है।

पिछले साल आईएमडी ने अनुमान जताया था कि दिल्ली में अनुमान से करीब दो हफ्ते पहले मानसून आएगा। हालांकि, यह 13 जुलाई को आया था जिससे 19 वर्षों में यह सबसे देर से पहुंचने वाला मानसून बन गया था।

आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, राजधानी में 2012 में 30 दिन अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक रहा था, जबकि 2010 में यह अवधि 35 दिन रही थी, जो 1951-2022 की अवधि में सबसे अधिक था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू