देश की खबरें | नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवियों की बहाली के संबंध में अभी कोई प्रस्ताव नहीं मिला: उपराज्यपाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना ने शनिवार को मुख्यमंत्री आतिशी से पिछले साल ‘बस मार्शल’ के पद से हटाए गए 10 हजार नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवियों (सीडीवी) की पुनः नियुक्ति में तेजी लाने को कहा।

नयी दिल्ली, दो नवंबर दिल्ली के उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना ने शनिवार को मुख्यमंत्री आतिशी से पिछले साल ‘बस मार्शल’ के पद से हटाए गए 10 हजार नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवियों (सीडीवी) की पुनः नियुक्ति में तेजी लाने को कहा।

आतिशी को लिखे पत्र में सक्सेना ने कहा कि सीडीवी को तत्काल पुनर्नियुक्त करने के उनके स्पष्ट आदेश के बावजूद, उन्हें इस संबंध में मुख्यमंत्री से अभी तक कोई प्रस्ताव प्राप्त नहीं हुआ है।

दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन बसों में सीवीडी के तौर पर काम करने वाले करीब 10 हजार व्यक्तियों को राजस्व विभाग और वित्त विभाग की आपत्तियों के बाद पिछले साल नवंबर में हटा दिया गया था।

सक्सेना ने पत्र में कहा, “बेशक आप और आपकी पार्टी के नेता इनकी बहाली का श्रेय लेने की राजनीति करते रहें लेकिन इन आर्थिक रूप से कमजोर और असहाय लोगों के कल्याण में अब और देरी किसी भी तरह से ठीक नहीं है।”

राज निवास ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि उपराज्यपाल ने अब तक सीवीडी की पुन: नियुक्ति नहीं किए जाने को लेकर मुख्यमंत्री को एक बार फिर पत्र लिखा है और उन्हें तत्काल बहाल करने के लिए कहा है।

आतिशी को लिखे अपने पत्र में सक्सेना ने आरोप लगाया कि उनकी आम आदमी पार्टी (आप) के नेता इस मुद्दे पर ‘‘गैरजरूरी राजनीति’’ कर रहे हैं, लेकिन उन्हें अब तक उनकी ओर से कोई प्रस्ताव नहीं मिला है।”

सक्सेना ने 24 अक्टूबर को मुख्यमंत्री को लिखे अपने पहले पत्र का हवाला देते हुए कहा कि उन्होंने एक नवंबर से सीडीवी की पुन: नियुक्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था और उनकी दीर्घकालिक सेवाओं के संबंध में प्रस्ताव पेश करने को कहा था।

उपराज्यपाल ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी में वायु प्रदूषण से निपटने में मदद करने के लिए सीडीवी की सेवाएं लेने का आदेश दिया था।

उपराज्यपाल ने कहा, “दिल्ली में वायु प्रदूषण चरम पर है और अगर इन स्वयंसेवकों को समय रहते पुनः नियुक्त किया गया होता, तो वे निश्चित रूप से स्वयं लाभान्वित होने के साथ-साथ स्थिति से निपटने में भी सहायक होते।”

उन्होंने मुख्यमंत्री से इस मामले को तेजी से निपटाने और अधिकारियों को स्वयंसेवियों की बहाली के लिए एक प्रस्ताव पेश करने का निर्देश दिया।

इस बीच, सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने एक बयान में आरोप लगाया कि भाजपा ने अपनी मर्जी के अनुसार एक ही झटके में 10,000 से अधिक बस मार्शलों को बर्खास्त करके ‘‘ओछी राजनीति’’ की है।

पार्टी ने दावा किया, ‘‘ आम आदमी पार्टी सड़क से लेकर विधानसभा तक बस मार्शल के साथ कंधे से कंधा मिलाकर लगातार लड़ रही है।’’

इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा की दिल्ली इकाई के प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा ने चेतावनी दी कि अगर ‘आप’ सरकार रविवार शाम तक सीडीवी को बहाल करने के लिए उपराज्यपाल को प्रस्ताव नहीं भेजती है, तो पार्टी मुख्यमंत्री आतिशी का ‘घेराव’ करेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Special Session of Odisha Assembly: ओडिशा विधानसभा का विशेष सत्र, 30 अप्रैल को लोकतंत्र में महिलाओं की भागीदारी पर होगी चर्चा

Bihar Police Viral Video: बिहार पुलिस शर्मसार! दारोगा और महिला कांस्टेबल का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, एसपी ने दोनों को किया निलंबित

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, विराट कोहली ने रचा इतिहास; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड