देश की खबरें | सरपंच हत्याकांड को लेकर किसी को भी राजनीति नहीं करनी चाहिए : प्रफुल्ल पटेल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि बीड जिले के मसाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की हत्या को लेकर किसी को भी राजनीति नहीं करनी चाहिए।

गोंदिया, तीन जनवरी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रफुल्ल पटेल ने कहा कि बीड जिले के मसाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की हत्या को लेकर किसी को भी राजनीति नहीं करनी चाहिए।

बीड में पवन चक्कियां स्थापित करने वाली एक ऊर्जा कंपनी से जबरन वसूली का विरोध करने वाले देशमुख का नौ दिसंबर को अपहरण कर लिया गया और उन्हें कठोर यातनाएं दी गईं, जिससे उनकी मौत हो गई।

देशमुख की हत्या को लेकर महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ गठबंधन और विपक्ष के बीच सियासी खींचतान जारी है। विपक्ष का दावा है कि देशमुख हत्याकांड से जुड़े जबरन वसूली मामले का मुख्य आरोपी वाल्मीक कराड राकांपा नेता एवं राज्य सरकार में मंत्री धनंजय मुंडे का करीबी सहयोगी है।

पटेल ने बृहस्पतिवार को यहां कहा, “गहन जांच होनी चाहिए और सभी आरोपियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए। हालांकि, किसी को भी इस मामले को लेकर राजनीति नहीं करनी चाहिए।”

देवेंद्र फडणवीस मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किए जाने को लेकर राकांपा के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल की नाराजगी पर पटेल ने कहा कि पार्टी नेतृत्व उनसे बात कर शिकायतों का समाधान करेगा।

पटेल ने इसे राकांपा का आंतरिक मामला करार दिया।

भुजबल ने 15 दिसंबर को शपथ ग्रहण समारोह के बाद के दिनों में मंत्रिमंडल में खुद को शामिल न किए जाने को लेकर उपमुख्यमंत्री अजित पवार पर तीखा हमला बोला था।

पटेल ने कहा कि अजित पवार नीत राकांपा राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा हासिल करने के लिए दिल्ली के आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेगी।

किसी राजनीतिक दल को ‘राष्ट्रीय पार्टी’ का दर्जा तब मिलता है, जब उसे चार राज्यों के विधानसभा चुनावों में छह फीसदी वोट हासिल होते हैं और वह चार लोकसभा सीट जीतने में भी सफल रहती है।

राष्ट्रीय दल का दर्जा यह सुनिश्चित करता है कि पार्टी का चुनाव चिह्न पूरे देश में उसके लिए सुरक्षित है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Pitch Report And Weather Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\