देश की खबरें | कोई व्यक्ति धमकियों से किसी की आवाज नहीं दबा सकताः शरद पवार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार ने शुक्रवार को कहा कि अगर कोई यह सोचता है कि धमकियां देकर किसी की आवाज दबाई जा सकती है तो वह व्यक्ति ‘‘गलतफहमी’’ में है।

पुणे, नौ जून राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार ने शुक्रवार को कहा कि अगर कोई यह सोचता है कि धमकियां देकर किसी की आवाज दबाई जा सकती है तो वह व्यक्ति ‘‘गलतफहमी’’ में है।

सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी मिलने से जुड़े सवाल पर राकांपा प्रमुख ने संवाददाताओं से कहा कि उन्हें महाराष्ट्र पुलिस पर पूरा भरोसा है।

पवार ने कहा, ‘‘देश के प्रत्येक नागरिक को किसी भी विषय पर अपनी राय व्यक्त करने की स्वतंत्रता है। हालांकि, अगर कोई यह सोचता है कि धमकियां देकर किसी की आवाज दबाई जा सकती है तो यह उसकी गलतफहमी है।’’

राकांपा के अनुसार, 82 वर्षीय पवार को सोशल मीडिया पर एक संदेश मिला, जिसमें लिखा था, ‘‘जल्द ही उनका (नरेंद्र) दाभोलकर जैसा हश्र होगा।’’

उल्लेखनीय है कि अंधविश्वास के खिलाफ लड़ने वाले नरेंद्र दाभोलकर की 20 अगस्त, 2013 को पुणे में उस समय मोटरसाइकिल सवार दो हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी, जब वह सुबह की सैर के लिए निकले थे।

पवार ने कहा, ‘‘मुझे पुलिस पर पूरा भरोसा है इसलिए मैं इसके बारे में चिंतित नहीं हूं।’’

उन्होंने कहा कि जिनके पास राज्य की बागडोर है, वे जिम्मेदारी से नहीं बच सकते।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Namibia vs Uganda, 1st ODI Match Scorecard: नामीबिया ने युगांडा को 173 रनों से दी करारी शिकस्त, यहां देखें NAM बनाम UGA मैच का स्कोरकार्ड

\