देश की खबरें | कोई भी अकेले राज्य का विकास नहीं कर सकता, सभी हितधारकों को योगदान देने की जरूरत: रीजीजू
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू ने सोमवार को कहा कि अरुणाचल प्रदेश में विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं होगी। रीजीजू ने पूर्वोत्तर राज्य के लोगों से विकास की गाथा का हिस्सा बनने का आग्रह किया।
ईटानगर, 20 फरवरी केंद्रीय मंत्री किरेन रीजीजू ने सोमवार को कहा कि अरुणाचल प्रदेश में विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं होगी। रीजीजू ने पूर्वोत्तर राज्य के लोगों से विकास की गाथा का हिस्सा बनने का आग्रह किया।
लोकसभा में अरुणाचल पूर्व निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले रीजीजू ने कहा कि कोई भी अकेले राज्य का विकास नहीं कर सकता, प्रत्येक हितधारक को ठोस प्रयास करना होगा।
केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री ने राज्य के 37वें स्थापना दिवस पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा अरुणाचल प्रदेश के विकास को प्राथमिकता दी है और मैं, केंद्र में राज्य का प्रतिनिधि होने के नाते, यह देखूंगा कि राज्य के लिए धन की कोई कमी नहीं हो।’’
उन्होंने याद किया कि अतीत में राज्य के अधिकारियों और मंत्रियों को परियोजनाओं को मंजूरी के लिए दिल्ली जाना पड़ता था और वह भी ‘‘कमीशन की पेशकश’’ करके।
उन्होंने कहा, ‘‘2014 में प्रधानमंत्री मोदी के सत्ता में आने के बाद चीजें बदल गई हैं। अब किसी को भी परियोजनाओं के लिए दिल्ली जाने की जरूरत नहीं है, जिन्हें बिना किसी अनुरोध के केंद्र द्वारा मंजूरी दी जा रही है।’’
रीजीजू ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश को अलग राज्य का दर्जा मिलने से पहले राज्य में मुश्किल से ही कोई सड़क थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)