विदेश की खबरें | पाकिस्तान में दो महीने में पोलियो का कोई नया मामला सामने नहीं आया: अधिकारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान में पोलियो वायरस को जड़ से मिटाने के प्रयास सफल होते दिख रहे हैं क्योंकि दो महीने से अधिक समय से इस बीमारी का कोई नया मामला सामने नहीं आया है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इस्लामाबाद, 18 अप्रैल पाकिस्तान में पोलियो वायरस को जड़ से मिटाने के प्रयास सफल होते दिख रहे हैं क्योंकि दो महीने से अधिक समय से इस बीमारी का कोई नया मामला सामने नहीं आया है।

इससे पहले इस साल के दौरान पोलियो के छह मामले सामने आ चुके थे जबकि 2024 में इनकी संख्या 74 रही थी। हालांकि 10 फरवरी के बाद से कोई मामला सामने नहीं आया है।

‘डॉन’ की खबर के अनुसार, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को हुई एक बैठक में पोलियो को मिटाने के प्रयासों की समीक्षा की गई। बैठक में बताया गया कि व्यापक राष्ट्रव्यापी पोलियो टीकाकरण अभियानों के कारण वायरस के फैलने पर लगाम लगी है।

प्रधानमंत्री ने पोलियो से संबंधित संस्थानों, अंतरराष्ट्रीय संगठनों और पाकिस्तान को पोलियो मुक्त बनाने के लिए काम कर रहे सहयोगियों की सराहना की।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को देश में जारी पोलियो टीकाकरण अभियानों के बारे में लोगों को जागरुक करने की अपील की।

प्रधानमंत्री शहबाज ने कहा, “यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि 21 अप्रैल से शुरू होने वाले पोलियो-रोधी अभियान के दौरान पांच वर्ष से कम आयु के प्रत्येक बच्चे को पोलियो की खुराक पिलाई जाए।”

दुनिया में केवल दो देश पोलियो से प्रभावित हैं। दूसरा देश पड़ोसी अफगानिस्तान है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट