देश की खबरें | अरुणाचल प्रदेश में एक हफ्ते में कोविड-19 का कोई नया मामला नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अरुणाचल प्रदेश में गत एक हफ्ते में कोरोना वायरस से संक्रमण का एक भी नया मामला नहीं आया और राज्य में इस समय उपचाराधीन मरीजों की संख्या मात्र तीन रह गई है।

ईटानगर, 27 फरवरी अरुणाचल प्रदेश में गत एक हफ्ते में कोरोना वायरस से संक्रमण का एक भी नया मामला नहीं आया और राज्य में इस समय उपचाराधीन मरीजों की संख्या मात्र तीन रह गई है।

राज्य निगरानी अधिकार डॉ.लोबसांग जाम्पा ने शनिवार को बताया कि अरुणाचल प्रदेश में अब तक 16,836 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है लेकिन गत आठ दिन में संक्रमण का एक भी नया मामला नहीं आया है।

उन्होंने बताया कि अब तक 16,777 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं जबकि 56 लोगों की इस महामारी में जान गई है।

जाम्पा ने बताया कि राज्य में मरीजों के ठीक होने की दर 99.64 प्रतिशत है जबकि कुल जांच किए जा रहे नमूनों में संक्रमण की दर 0.01 प्रतिशत है।

उन्होंने बताया कि राज्य में संक्रमण से मृत्युदर 0.33 प्रतिशत है।

राज्य टीकाकरण अधिकारी दिमोंग पाडुंग ने बताया कि राज्य में अब तक अग्रिम मोर्चे के 32,325 कर्मियों को कोविड-19 से बचाव के लिए टीका लगाया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट