देश की खबरें | पुडुचेरी में कोरोना वायरस संक्रमण का कोई नया मामला नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 का कोई नया मामला सामने नहीं आया और न ही संक्रमण के कारण किसी मरीज की मौत हुई।

पुडुचेरी, 22 अप्रैल केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 का कोई नया मामला सामने नहीं आया और न ही संक्रमण के कारण किसी मरीज की मौत हुई।

स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य विभाग के निदेशक जी. श्रीरामुलु ने एक विज्ञप्ति में बताया कि बीते 24 घंटे के दौरान पुडुचेरी, कराईकल, माहे और यनम क्षेत्र में कोरोना वायरस संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया।

प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान 181 नमूनों की कोविड-19 जांच की गयी।

संक्रमितों की कुल संख्या 1,65,777 पर ही स्थिर बनी हुई है। इस दौरान केंद्र शासित प्रदेश में कोविड-19 के कारण किसी मरीज की मौत नहीं होने से मृतकों की संख्या 1,962 पर ही स्थिर है।

स्वास्थ्य विभाग के निदेशक जी. श्रीरामुलु ने बताया कि पुडुचेरी में संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की कुल संख्या 1,63,815 है।

प्रदेश में संक्रमण की दर शून्य प्रतिशत है, जबकि मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत है। वहीं, संक्रमण से ठीक होने की दर 98.82 प्रतिशत है।

श्रीरामुलु ने बताया कि पुडुचेरी में अब तक कोविड-19 रोधी टीके की 16,69,942 खुराक दी जा चुकी हैं। प्रदेश में 6,89,307 लोग टीके की दोनों खुराक, जबकि 18,546 लोग टीके की बूस्टर खुराक ले चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट