देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी के उत्तराधिकारी पर चर्चा की कोई जरूरत नहीं: फडणवीस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उत्तराधिकारी के बारे में जारी अटकलों को सोमवार को खारिज कर दिया और कहा कि मोदी अभी अगले कई वर्षों तक देश का नेतृत्व करते रहेंगे।

नागपुर/मुंबई, 31 मार्च महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उत्तराधिकारी के बारे में जारी अटकलों को सोमवार को खारिज कर दिया और कहा कि मोदी अभी अगले कई वर्षों तक देश का नेतृत्व करते रहेंगे।

शिवसेना(उबाठा) नेता संजय राउत ने दावा किया था कि मोदी रविवार को नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत को यह संदेश देने गए थे कि वह संन्यास ले रहे हैं।

राउत के इस दावे पर फडणवीस ने संवाददाताओं से कहा,"अगले चुनाव (2029) में भी हम मोदी को फिर से प्रधानमंत्री के रूप में देखेंगे।"

नागपुर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान आरएसएस के वरिष्ठ नेता सुरेश भैयाजी जोशी भी कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री के संन्यास लेने की किसी भी चर्चा की जानकारी नहीं है।

फडणवीस ने कहा, "उनके उत्तराधिकारी की तलाश करने की कोई जरूरत नहीं है। वह (मोदी) हमारे नेता हैं और पद पर बने रहेंगे।"

मुख्यमंत्री ने कहा कि नेता के सक्रिय रहते हुए उत्तराधिकार पर चर्चा करना भारतीय संस्कृति में अनुचित है।

राउत ने दावा किया था कि मोदी का उत्तराधिकारी महाराष्ट्र से आएगा। इस पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा "हमारी संस्कृति में, जब पिता जीवित होता है, तो उत्तराधिकार पर बात करना अनुचित माना जाता है। वो (जिसकी बात कर रहे हैं) मुग़ल संस्कृति है। अभी उस पर चर्चा करने का समय नहीं आया है।"

सोमवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान राउत ने दावा किया कि आरएसएस देश में राजनीतिक नेतृत्व में बदलाव चाहता है।

राउत ने दावा किया, ‘‘वह (मोदी) संभवत: सितंबर में अपने संन्यास के लिए आवेदन लिखने वास्ते आरएसएस मुख्यालय गए होंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का वृंदावन दौरा: संत प्रेमानंद महाराज से करेंगी मुलाकात, राम मंदिर में 'श्री राम यंत्र' की स्थापना के बाद अब मथुरा में भक्तिमय कार्यक्रम

New Zealand vs South Africa, 3rd T20I Match Auckland Weather Update: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले तीसरे टी20 में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें माउंट माउंगानुई के मौसम का हाल

New Zealand vs South Africa 3rd T20I Match Preview: तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\