देश की खबरें | यमुना के बाढ़ मैदान में अब क्षतिपूर्ति वनीकरण या वृक्षारोपण के लिए जगह नहीं : डीडीए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने शहर के वन विभाग को पत्र लिखकर सूचित किया है कि यमुना के बाढ़ के मैदान में अब ‘‘ क्षतिपूर्ति वनीकरण या वृक्षारोपण के लिए कोई जमीन उपलब्ध नहीं है।’’

नयी दिल्ली, नौ अगस्त दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने शहर के वन विभाग को पत्र लिखकर सूचित किया है कि यमुना के बाढ़ के मैदान में अब ‘‘ क्षतिपूर्ति वनीकरण या वृक्षारोपण के लिए कोई जमीन उपलब्ध नहीं है।’’

वन विभाग ने इससे पहले डीडीए से कहा था कि केंद्र सरकार की ‘‘दिल्ली से गुजरने वाली नदी के हिस्से का वनीकरण हस्तक्षेप से पुनरुद्धार करने की’’की योजना के लिए यमुना के बाढ़ के मैदान में जमीन की आवश्यकता है।

केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने मार्च में वानिकी हस्तक्षेप से 13 नदियों के पुनरुद्धार की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) जारी की थी।

वन विभाग ने कहा था कि उसने दिल्ली के मुख्य सचिव के निर्देश पर विस्तृत आकलन किया और पाया कि करीब नौ हजार हेक्टेयर जमीन यमुना के बाढ़ के मैदान में उपलब्ध है।

डीडीए ने अपने जवाब में कहा कि वन विभाग का नदी के बाढ़ के मैदान में जमीन की उपलब्धता के संबंध में किया गया आकलन ‘‘तथ्यों पर आधारित नहीं है।’’

एजेंसी ने कहा कि वजीराबाद बैराज से लेकर ओखला बैराज के बीच यमुना नदी के बाढ़ के मौदान में केवल 1,267 हेक्टेयर जमीन विकास के लिए उपलब्ध है।

डीडीए ने कहा कि इस जमीन में से भी 402 हेक्टेयर जमीन पहले ही क्षतिपूर्ति वनीकरण के लिए विभिन्न परियोजनाओं को दी जा चुकी है जबकि 280 हेक्टेयर जमीन ‘विवादित’ है और उसके सीमांकन की प्रक्रिया चल रही है।

डीडीए ने बताया कि बाकी बची 585 हेक्टेयर की जमीन राष्ट्रीय हरित अधिकरण के आदेश के मुताबिक नदी घास लगाने के लिए निर्धारित की गयी है।

वन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि डीडीए ने केवल वजीराबाद बैराज और ओखला बैराज के बीच उपलब्ध जमीन का उल्लेख किया है जबकि दिल्ली में नदी के बाढ़ का मैदान उत्तर में पल्ला से लेकर दक्षिण में जैतपुर तक 48 किलोमीटर के रास्ते में फैला है।

उन्होंने सवाल किया, ‘‘अगर उसपर डीडीए का स्वामित्व नहीं है तो किसका है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू