पंजाब में कोविड-19 के खिलाफ जंग में कोई कुप्रबंधन नहीं: मुख्यमंत्री अमरिंदर

मुख्यमंत्री ने टेलीविजन पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में ना ही कोविड- 19 को लेकर कोई कुप्रबंधन है ना ही वायरस के अधिक मामले हैं, जैसे कि शिरोमणि अकाली दल (शिअद) और आम आदमी पार्टी (आप) ने आरोप लगाया है।

जमात

चंडीगढ़, एक मई पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कोविड- 19 से निपटने की लड़ाई में कुप्रबंधन के विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए शिअद और ‘आप’ से अपील की कि वे ओछी राजनीति करने के बजाय संकट की इस घड़ी में एकजुट होकर काम करें।

मुख्यमंत्री ने टेलीविजन पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में ना ही कोविड- 19 को लेकर कोई कुप्रबंधन है ना ही वायरस के अधिक मामले हैं, जैसे कि शिरोमणि अकाली दल (शिअद) और आम आदमी पार्टी (आप) ने आरोप लगाया है।

उन्होंने कहा, ‘‘अब अधिकतर वे लोग संक्रमित पाए जा रहे हैं जो दूसरे राज्य से आए हैं।’’

उन्होंने कहा कि स्थानीय संक्रमण के सात ही नए मामले हैं जबकि अन्य राज्यों से आए 93 लोग संक्रमित पाए गए हैं।

सिंह ने कहा कि यह समय ओछी राजनीति करने का नहीं है।

उन्होंने विपक्षी दलों से अपील की कि बीमारी को लेकर राज्य में ‘‘ झूठी खबरें फैलाकर लोगों में तनाव उत्पन्न ना करें’’ बल्कि संकट की इस घड़ी से निकलने के लिए सरकार के साथ मिलकर काम करें।

सरकार की ओर से जारी बयान के अनुसार मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि आने वाले दिनों में यदि वायरस के मामले अचानक बढ़ें तो घबराएं नहीं क्योंकि केन्द्र के देशभर में फंसे हुए लोगों को गृह निवास जाने की अनुमति देने के बाद राज्य में बाहर से अधिक लोग आएंगे।

पंजाब में पिछले कुछ दिनों में कोरोना वायरस के मामले बढ़े हैं, जिनमें अधिकतर महाराष्ट्र के नांदेड़ से लौटे श्रद्धालु हैं।

पंजाब सरकार के आंकड़ों के मुताबिक नांदेड़ स्थित हुजूर साहिब से लौटे करीब 3,500 श्रद्धालुओं में कम से कम 115 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

कोविड-19 से निपटने के लिए सरकार द्वारा उठाए कदमों की विपक्ष द्वारा की जा रही आलोचना पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मुश्किल समय में कोई भी कुछ भी नकारात्मक नहीं सुनना चाहता। ‘‘ लोग वैसे ही नकारत्मक समय से गुजर रहे हैं और अब केवल सकारात्मक और अच्छा सुनना चाहते हैं।’’

सिंह ने विपक्ष से पंजाब के हित में उनकी सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि हम एक युद्ध लड़ रहे हैं और यह वक्त गंदी राजनीति कर अपना कद बढ़ाने का नहीं बल्कि एकता दिखाने का है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान