देश की खबरें | कोई भी नेता कितना भी बड़ा क्यों न हो, पार्टी से ऊपर नहीं है: राजस्थान कांग्रेस प्रभारी रंधावा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने रविवार को कहा कि कोई भी नेता कितना भी बड़ा क्यों न हो, पार्टी से ऊपर नहीं है। उन्होंने गुजरात में राहुल गांधी के बयान का भी जिक्र किया, जिसमें पार्टी के पूर्व अध्यक्ष ने जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को भविष्य की सफलता के लिए तैयार करने के महत्व पर प्रकाश डाला था।

जयपुर, 16 मार्च राजस्थान के कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने रविवार को कहा कि कोई भी नेता कितना भी बड़ा क्यों न हो, पार्टी से ऊपर नहीं है। उन्होंने गुजरात में राहुल गांधी के बयान का भी जिक्र किया, जिसमें पार्टी के पूर्व अध्यक्ष ने जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को भविष्य की सफलता के लिए तैयार करने के महत्व पर प्रकाश डाला था।

रंधावा ने पार्टी की विस्तारित प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में कहा, “कोई भी पार्टी से ऊपर नहीं है, चाहे वह कितना भी बड़ा नेता क्यों न हो।”

इस बैठक में विभिन्न संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा की गई।

उन्होंने कहा कि सभी नेताओं को बैठक में अवश्य शामिल होना चाहिए।

रंधावा ने कहा कि उन्होंने सह-प्रभारियों और जिला अध्यक्षों को भी निर्देश दिया है कि वे बैठकों में शामिल न होने वाले नेताओं की रिपोर्ट तैयार करें और उसे कांग्रेस के प्रदेश इकाई कार्यालय को भेजें।

कांग्रेस नेता ने उल्लेख किया कि राहुल गांधी ने गुजरात में इस बात पर जोर दिया था कि पार्टी को सक्रिय करने की जरूरत है और इसके लिए जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को तैयार किया जाना चाहिए।

उन्होंने निष्क्रिय पदाधिकारियों को नोटिस जारी करने का आह्वान किया, चाहे उनका पद या पार्टी के भीतर प्रभाव कुछ भी हो।

कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि उनका ध्यान एक मजबूत और स्थायी पार्टी संगठन बनाने पर है।

उन्होंने कहा, “आज मैं यहां हूं, कल मेरी जगह कोई और होगा और उसके बाद कोई और होगा।”

डोटासरा ने कहा, “महत्वपूर्ण यह नहीं है कि मैंने क्या हासिल किया, बल्कि महत्वपूर्ण यह है कि भविष्य के लिए एक मजबूत संगठन बनाने की जरूरत है।”

पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने इस अवसर पर संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावों की तैयारी के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “हम एकजुट हैं और मजबूत भविष्य के लिए मिलकर काम करेंगे।”

राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि काम न करने वाले लोगों को किनारे किया जाना चाहिए और काम करने के इच्छुक लोगों को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।

उन्होंने जमीनी स्तर पर कार्रवाई की जरूरत पर बल दिया। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, हरीश मीणा, नीरज डांगी सहित सांसद, विधायक और पदाधिकारी बैठक में शामिल हुए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\