देश की खबरें | पाखंड की कोई सीमा नहीं : कांग्रेस ने पॉडकास्ट को लेकर प्रधानमंत्री मोदी पर साधा निशाना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ‘पाखंड’ की कोई सीमा नहीं है।

नयी दिल्ली, 16 मार्च कांग्रेस ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ‘पाखंड’ की कोई सीमा नहीं है।

कांग्रेस ने कहा कि मोदी ने कभी संवाददाता सम्मेलन नहीं किया लेकिन एक अमेरिकी पॉडकास्टर के सामने बैठने में वह सहज महसूस करते हैं।

अमेरिका के लोकप्रिय पॉडकास्टर और कंप्यूटर वैज्ञानिक लेक्स फ्रीडमैन के साथ तीन घंटे से ज्यादा समय तक चले पॉडकास्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने विदेश मामलों के कई मुद्दों पर खुलकर बात की और अपनी जीवन यात्रा के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने पॉडकास्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए ‘‘आलोचना को लोकतंत्र की आत्मा’’ बताने के लिए प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधा।

रमेश ने प्रधानमंत्री मोदी पर उन संस्थानों को ‘ध्वस्त’ करने का आरोप लगाया, जो उनकी सरकार को जवाबदेह ठहराते थे और कहा कि वह (मोदी) आलोचकों के प्रति ‘प्रतिशोध की भावना’ रखते हैं।

उन्होंने कहा, “जो व्यक्ति संवाददाता सम्मेलन में मीडिया का सामना करने से डरता है, वह एक विदेशी पॉडकास्टर के सामने खुद को सहज महसूस करता है।”

रमेश ने ‘एक्स’ पर कहा, “और वह (मोदी) यह कहने की हिम्मत रखते हैं कि ‘आलोचना लोकतंत्र की आत्मा है’, जबकि उन्होंने व्यवस्थित रूप से हर उस संस्थान को खत्म कर दिया जो उनकी सरकार को जवाबदेह ठहराता है और प्रतिशोध की भावना से ऐसे आलोचकों के पीछे पड़ जाते हैं जिसकी हाल के इतिहास में कोई मिसाल नहीं।”

कांग्रेस नेता ने कहा, “पाखंड की कोई सीमा नहीं है।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट