देश की खबरें | कर्नाटक कांग्रेस में कोई आंतरिक मतभेद नहीं : जी परमेश्वर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कर्नाटक के गृहमंत्री जी.परमेश्वर ने बृहस्पतिवार को पार्टी की राज्य इकाई में किसी भी तरह के मतभेद से इनकार किया। उन्होंने कहा कि अलग राय हो सकती है लेकिन पार्टी में कोई बड़ी समस्या या भ्रम की स्थिति नहीं है।

बेंगलुरु, तीन अप्रैल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कर्नाटक के गृहमंत्री जी.परमेश्वर ने बृहस्पतिवार को पार्टी की राज्य इकाई में किसी भी तरह के मतभेद से इनकार किया। उन्होंने कहा कि अलग राय हो सकती है लेकिन पार्टी में कोई बड़ी समस्या या भ्रम की स्थिति नहीं है।

परमेश्वर ने कहा कि दिल्ली में उनकी अनुपस्थिति किसी असंतोष के कारण नहीं है, जहां मुख्यमंत्री सिद्धरमैया, उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार और कई वरिष्ठ मंत्री डेरा डाले हुए हैं और पार्टी आलाकमान से मिलने की योजना बना रहे हैं। राज्य के गृहमंत्री ने हालांकि, स्वीकार किया कि उन्हें दिल्ली में कर्नाटक भवन के उद्घाटन में आमंत्रित नहीं किया गया था, और इसमें शामिल होना बहुत महत्वपूर्ण नहीं है।

परमेश्वर ने कहा, ‘‘आंतरिक मतभेद कहां है? मैं खुद नहीं जानता। आप (मीडिया) कुछ चीजें गढ़ रहे हैं और बोल रहे हैं। हमारे बीच कोई मतभेद नहीं है। कांग्रेस सत्ता में है और हम प्रशासन चला रहे हैं और कार्यक्रमों को लागू कर रहे हैं।’’

परमेश्वर से संवाददाताओं ने सवाल किया कि क्या मुख्यमंत्री द्वारा दिल्ली में पार्टी के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी और अन्य केंद्रीय नेताओं से मुलाकात के बाद कांग्रेस में आंतरिक मतभेद समाप्त हो जाएंगे? इसके जवाब में उन्होंने कहा, ‘‘ विचारों में थोड़ा बहुत अंतर हो सकता है, यह स्वाभाविक है, लेकिन इसे मुद्दा या भ्रम नहीं कहा जा सकता।’’

मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने बृहस्पतिवार को राहुल गांधी से मुलाकात की। इस मुलाकात को कर्नाटक कांग्रेस में सत्ता संघर्ष और इस साल के अंत में मुख्यमंत्री पद में बदलाव की अटकलों की पृष्ठभूमि में अहम माना जा रहा है। शिवकुमार और परमेश्वर को मुख्यमंत्री पद के प्रमुख दावेदारों के रूप में देखा जा रहा है।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से शिवकुमार को हटाने की मांग, और मंत्री के एन राजन्ना द्वारा लगाए गए ‘हनीट्रैप’ के प्रयास जैसे मुद्दों पर भी चर्चा हो सकती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान