देश की खबरें | बस्सी के प्रस्तावित कार्यक्रम में महिलाओं पर 'कोई अशोभनीय टिप्पणी' न की जाए : अपर्णा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने शुक्रवार को राज्य के पुलिस महानिदेशक का ध्यान स्टैंड-अप कॉमेडियन अनुभव सिंह बस्सी के एक कार्यक्रम की ओर दिलाते हुए उनसे यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि प्रस्तावित कार्यक्रम में महिलाओं के खिलाफ 'कोई अशोभनीय टिप्पणी' न की जाए।

लखनऊ, 14 फरवरी उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने शुक्रवार को राज्य के पुलिस महानिदेशक का ध्यान स्टैंड-अप कॉमेडियन अनुभव सिंह बस्सी के एक कार्यक्रम की ओर दिलाते हुए उनसे यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि प्रस्तावित कार्यक्रम में महिलाओं के खिलाफ 'कोई अशोभनीय टिप्पणी' न की जाए।

यादव ने 14 फरवरी को पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार को लिखे पत्र में कहा, "सोशल मीडिया से पता चला है कि 15 फरवरी को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में अनुभव सिंह बस्सी का कॉमेडी शो आयोजित किया जा रहा है।

बस्सी के यूट्यूब चैनल पर उनके पिछले शो देखने से पता चला है कि उनके शो में अपशब्दों का इस्तेमाल किया जा रहा है।"

उन्होंने पत्र में कहा, "इसलिए आपसे अपेक्षा है कि आप कृपया सुनिश्चित करें कि इस प्रस्तावित कार्यक्रम और स्टैंड-अप कलाकारों के ऐसे अन्य कार्यक्रमों में महिलाओं के बारे में न तो कोई अभद्र शब्द कहे जाएं और न ही कोई अशोभनीय टिप्पणी की जाए। यदि संभव हो तो ऐसे कार्यक्रमों को रद्द किया जाना चाहिए और भविष्य में इनके लिए अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।"

महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने अपने कार्यालय में संवाददाताओं से बातचीत में यह भी कहा कि उन्होंने पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखा है ताकि कार्यक्रम रद्द हो और युवा गुमराह न हों।

अपर्णा यादव ने कहा, "मुझे लगता है कि हमारे अधिकारी इस पत्र का संज्ञान लेंगे। मैंने इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में तैनात सहायक अभियंता को भी पत्र लिखा है कि इस प्रकार के शो आयोजित नहीं किए जाने चाहिए।"

यादव ने कहा कि "पहले भी लोग स्टैंड अप कॉमेडी करते रहे हैं। इसका सबसे अच्छा उदाहरण स्वर्गीय राजू श्रीवास्तव हैं जो कानपुर के रहने वाले थे। उन्होंने लखनऊ में कई प्रस्तुतियां दी थीं। उन्होंने बॉलीवुड में भी नाम कमाया।"

उन्होंने कपिल शर्मा का उदाहरण देते हुए कहा कि वह (कपिल शर्मा) अभद्र, अश्लील शब्दों का इस्तेमाल नहीं करते।

यादव ने कहा, "मुझे नहीं लगता कि किसी को हंसाने के लिए हमेशा माताओं और बहनों को अपशब्द कहने चाहिए।"

उन्होंने विवादित सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर रणवीर इलाहाबादिया द्वारा एक शो में की गई अभद्र टिप्पणियों का भी जिक्र किया।

उन्होंने कहा कि शो के दौरान अश्लील एवं अभद्र टिप्पणी करना भारतीय न्याय संहिता की धारा 294 (डी) के तहत दंडनीय है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू