विदेश की खबरें | अगले सेना प्रमुख की समय पूर्व नियुक्ति में ‘‘कोई नुकसान नहीं’’: पाकिस्तान के राष्ट्रपति अल्वी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने मंगलवार को कहा कि सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा का कार्यकाल इस वर्ष के अंत में समाप्त हो रहा है, ऐसे में अगले सेना प्रमुख की समयपूर्व नियुक्ति करने में ‘‘कोई नुकसान नहीं है।’’
इस्लामाबाद, 26 जुलाई पाकिस्तान के राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने मंगलवार को कहा कि सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा का कार्यकाल इस वर्ष के अंत में समाप्त हो रहा है, ऐसे में अगले सेना प्रमुख की समयपूर्व नियुक्ति करने में ‘‘कोई नुकसान नहीं है।’’
मीडिया में आई खबरों में यह जानकारी दी गयी।
पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल बाजवा को पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान नीत सरकार ने 2019 में सेवा विस्तार दिया था, जो 29 नवंबर को समाप्त हो रहा है।
अल्वी ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘‘ मेरे विचार में समय से पूर्व सेना प्रमुख की निुयक्ति करने में कोई नुकसान नहीं है।’’
समाचारपत्र डॉन के अनुसार राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘ देश में (राजनीतिक संकट के समाधान में) सेना के लिए कोई संवैधानिक भूमिका नहीं है।’’
राष्ट्रपति ने उन अटकलों को भी खारिज किया कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के साथ उनके संबंध मधुर नहीं हैं। अल्वी ने कहा कि यह कहना ‘‘गलत’’है।
देश में चल रहे राजनीतिक संकट पर उन्होंने कहा कि बातचीत तभी संभव है, जब सभी पक्ष इसके लिए राजी हों।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)