देश की खबरें | कोई भी बाहरी ताकत शांति और प्रगति के हमारे मिशन को रोक नहीं सकती: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोई भी बाहरी ताकत शांति और प्रगति के प्रशासन के मिशन को रोक नहीं सकती। उन्होंने यहां एक अस्पताल का दौरा किया और मुठभेड़ में घायल हुए पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जम्मू, 19 नवंबर जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोई भी बाहरी ताकत शांति और प्रगति के प्रशासन के मिशन को रोक नहीं सकती। उन्होंने यहां एक अस्पताल का दौरा किया और मुठभेड़ में घायल हुए पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

शीर्ष पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बृहस्पतिवार को एक मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के चार संदिग्ध आतंकवादी मारे गए और दो पुलिसकर्मी घायल हो गए।

यह भी पढ़े | Delhi: सीमा ढाका दिल्ली पुलिस में आउट ऑफ टर्न प्रमोशन पाने वाली पहली पुलिसकर्मी बनीं.

जम्मू शहर के बाहरी इलाके में सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों के एक समूह को ले जा रहे एक ट्रक को रोका, जिसके बाद गोलीबारी शुरू हो गई।

जम्मू के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) मुकेश सिंह ने कहा आतंकवादी एक बड़ी साजिश को अंजाम देने के लिए आए थे, जिसे अब नाकाम कर दिया गया है।

यह भी पढ़े | Gurgaon Murder: गुरुग्राम पुलिस ने महिला की हत्या का मामला सुलझाया, 3 गिरफ्तार.

सरकारी मेडिकल कॉलेज के दौरे के दौरान उपराज्यपाल के साथ सलाहकार और वित्तीय आयुक्त, स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा अटल डुल्लू भी थे। उपराज्यपाल ने घायल पुलिसकर्मियों की उनकी बहादुरी के लिए प्रशंसा की और उन्हें हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

सिन्हा ने आतंकवादियों के नापाक मंसूबों को नाकाम करने में सुरक्षा बलों की बहादुरी और त्वरित प्रतिक्रिया की सराहना की।

उपराज्यपाल ने कहा, “मैं अपनी सेनाओं द्वारा प्रदर्शित अनुकरणीय साहस और बहादुरी को सलाम करता हूं। राष्ट्र को आपकी कुशलता और इसकी संप्रभुता और अखंडता की रक्षा करने की प्रतिबद्धता पर गर्व है।

सिन्हा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए प्रगतिशील और शांतिपूर्ण भविष्य की नींव रखने के लिए प्रशासन और सुरक्षा बल दिन-रात काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, "कोई भी बाहरी ताकत हमें शांति और प्रगति के हमारे मिशन से विचलित नहीं कर सकती है।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India 4th T20I Toss Winner Prediction: ऑकलैंड में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

India vs New Zealand 4th T20I Match Key Players To Watch Out: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच आज होगी रोमांचक टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

India vs New Zealand 4th T20I Match Dream11 Prediction: ऑकलैंड में आज टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच होगी रोमांचक टक्कर, इन धुरंधरों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी इलेवन टीम

Team India vs New Zealand T20I Stats At Eden Park: ऑकलैंड के ईडन पार्क में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी