खेल की खबरें | हार के लिये कोई बहाना नहीं, शतक के लिये नहीं खेलता : कोहली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 70 शतक लगा चुके भारतीय कप्तान विराट कोहली पिछली 43 पारियों से सैकड़ा नहीं जड़ पाये हैं लेकिन उन्होंने शुक्रवार को यहां साफ किया कि वह कभी किसी व्यक्तिगत उपलब्धि को ध्यान में रखकर बल्लेबाजी नहीं करते हैं।

पुणे, 26 मार्च अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 70 शतक लगा चुके भारतीय कप्तान विराट कोहली पिछली 43 पारियों से सैकड़ा नहीं जड़ पाये हैं लेकिन उन्होंने शुक्रवार को यहां साफ किया कि वह कभी किसी व्यक्तिगत उपलब्धि को ध्यान में रखकर बल्लेबाजी नहीं करते हैं।

कोहली ने इसके साथ ही कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में जॉनी बेयरस्टॉ (124) और बेन स्टोक्स (99) की साझेदारी के दौरान उनके पास कोई मौका नहीं था, लेकिन जब दो शीर्ष टीमें खेलती हैं तो एक टीम आसान जीत दर्ज कर लेती है। इंग्लैंड ने 337 रन का बड़ा लक्ष्य हासिल करके छह विकेट से जीत हासिल करके श्रृंखला 1-1 से बराबर की।

भारतीय कप्तान ने मैच के बाद कहा, ‘‘हमने अच्छा स्कोर (छह विकेट पर 336 रन) बनाया था। अगर हम लंबी अवधि तक मैच में बने रहते तो यह चुनौतीपूर्ण होता। उनकी (बेयरस्टॉ और स्टोक्स) साझेदारी के दौरान हमारे पास कोई मौका नहीं था।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ओस की कोई भूमिका नहीं थी लेकिन बाद में विकेट बल्लेबाजी के लिये थोड़ा अच्छा हो गया था लेकिन यह कोई बहाना नहीं है। जब दुनिया की दो सर्वश्रेष्ठ टीमें खेलती हैं तो एक टीम आसानी से जीत दर्ज करती है। पिछली बार हमने वापसी की और इस बार इंग्लैंड ने हमें कोई मौका नहीं दिया।’’

कोहली ने 66 रन बनाये और इस तरह से उनके 71वें अंतरराष्ट्रीय शतक का इंतजार और लंबा खिंच गया।

कोहली ने इस बारे में कहा, ‘‘मैं जिंदगी में कभी शतक के लिये नहीं खेला और शायद यही वजह है कि मैंने इतने कम समय में इतने अधिक सैकड़े लगा दिये। टीम की जीत महत्वपूर्ण है। अगर मैं शतक लगाता हूं और टीम जीत हासिल नहीं करती तो वह कोई मायने नहीं रखता। ’’

हार्दिक पंड्या को टी20 श्रृंखला में गेंदबाजी करवायी गयी लेकिन उन्हें आज गेंद नहीं सौंपी गयी और कोहली ने कहा कि आगे के व्यस्त कार्यक्रम को देखते हुए इस आलराउंडर को फिट रखने के लिये यह फैसला किया गया।

कोहली ने कहा, ‘‘हमें उनकी (हार्दिक) सही तरह से देखरेख करने की जरूरत है। यह जानना जरूरी है कि कहां हमें उनके कौन से कौशल की जरूरत है। टी20 में गेंदबाजी में उनका उपयोग किया गया लेकिन वनडे में उनके कार्यभार को व्यवस्थित करना जरूरी है। हमें इंग्लैंड में टेस्ट मैच खेलने हैं और इसलिए उनका फिट रहना हमारे लिये महत्वपूर्ण है। ’’

कोहली ने शतक जड़ने वाले केएल राहुल और तूफानी पारी खेलने वाले ऋषभ पंत की भी प्रशंसा की।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने दो विकेट जल्दी गंवा दिये और हमें अच्छी साझेदारी की जरूरत थी। मैंने और राहुल ने ऐसा किया। मैं राहुल को लेकर वास्तव में खुश हूं। इसके बाद ऋषभ ने मैच का रुख बदला। हम 300 रन तक पहुंचने की सोच रहे थे लेकिन 35 अतिरिक्त रन बनाने में सफल रहे। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी