देश की खबरें | लोकसभा चुनाव में मेरी उम्मीदवारी पर अभी कोई निर्णय नहीं: राकांपा नेता धनंजय मुंडे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री धनंजय मुंडे ने कहा है कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए उनकी उम्मीदवारी पर कोई फैसला नहीं हुआ है। हालांकि, उन्होंने विश्वास जताया कि राकांपा बीड लोकसभा सीट पर चुनाव जीतेगी।

औरंगाबाद, 29 मई राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री धनंजय मुंडे ने कहा है कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए उनकी उम्मीदवारी पर कोई फैसला नहीं हुआ है। हालांकि, उन्होंने विश्वास जताया कि राकांपा बीड लोकसभा सीट पर चुनाव जीतेगी।

इस समय बीड से धनंजय मुंडे की चचेरी बहन प्रीतम मुंडे भाजपा की सांसद हैं, जो दिवंगत भाजपा नेता गोपीनाथ मुंडे की बेटी हैं।

राकांपा नेता धनंजय मुंडे ने 2019 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में गोपीनाथ मुंडे की बेटी और प्रीतम की बहन पंकजा मुंडे को बीड जिले की परली विधानसभा सीट से हरा दिया था।

बीड में रविवार को संवाददाताओं से बातचीत में धनंजय ने कहा, ‘‘मेरे लिए बीड लोकसभा सीट या दिल्ली अभी बहुत दूर है। पहले लोकसभा चुनाव और फिर राज्य विधानसभा चुनाव हैं। हमें विश्वास है कि राकांपा बीड लोकसभा सीट पर चुनाव जीतेगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन, जहां तक मेरी उम्मीदवारी की बात है, मेरी पार्टी ने मुझसे कुछ नहीं कहा है।’’

राकांपा नेता ने कहा कि उनके लिए दिल्ली 20-25 साल दूर है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट