देश की खबरें | हरियाणा में चुनाव के लिए भाजपा से गठबंधन पर अभी कोई फैसला नहीं किया गया: जजपा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अगुवाई वाली सरकार में सहयोगी जननायक जनता पार्टी (जजपा) ने सोमवार को भाजपा के साथ किसी भी तरह के मतभेद से इनकार किया।

चंडीगढ़, 12 जून हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अगुवाई वाली सरकार में सहयोगी जननायक जनता पार्टी (जजपा) ने सोमवार को भाजपा के साथ किसी भी तरह के मतभेद से इनकार किया।

जजपा ने साथ ही कहा कि मौजूदा व्यवस्था के तहत अगला चुनाव लड़ने पर अभी तक कोई फैसला नहीं किया गया है।

उसने कहा कि वह सभी 10 लोकसभा सीटों और 90 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है।

जजपा नेता एवं हरियाणा के मंत्री देविंदर सिंह बबली ने यहां मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी पार्टी आने वाले हफ्तों में हरियाणा के सभी 10 संसदीय क्षेत्रों में रैलियां करेगी क्योंकि पार्टी राज्य में लोगों के बीच अपनी पहुंच बढ़ाने की योजना बना रही है।

बबली ने कहा कि पहली रैली दो जुलाई को सोनीपत संसदीय क्षेत्र में होगी। उन्होंने कहा, ‘‘पहले चरण में पांच विधानसभा क्षेत्रों में अगस्त तक जनसभाएं की जाएंगी।’’

भाजपा के साथ अनबन की खबरों के बारे में पूछे जाने पर, बबली ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के हाल में दिये गये उस बयान का हवाला दिया, जिसमें कहा गया था कि गठबंधन बरकरार है और जारी रहेगा।

बबली ने कहा कि मुख्यमंत्री ने खुद कहा था कि गठबंधन मजबूत हो रहा है और सरकार लोगों के कल्याण के लिए काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि गठबंधन सरकार अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा करेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\