देश की खबरें | झारखंड में कोविड-19 की दूसरी लहर आने के बाद पहली बार 24 घंटे में कोई मौत नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड में कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर शुरू होने के बाद से पहली बार रविवार को कोविड-19 से कोई मौत दर्ज नहीं की गई। हालांकि, गत 24 घंटे में 239 और लोगों के वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई।

रांची, 13 जून झारखंड में कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर शुरू होने के बाद से पहली बार रविवार को कोविड-19 से कोई मौत दर्ज नहीं की गई। हालांकि, गत 24 घंटे में 239 और लोगों के वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक इसके साथ ही झारखंड में कोरोना वायरस से अब तक संक्रमित हुए कुल लोगों की संख्या 3,43,304 हो गई है।

बुलेटिन के मुताबिक पूर्वी सिंहभूम में संक्रमण के सबसे अधिक 51 नए मामले आए हैं। इसके अलावा रांची और हजारीबाग में क्रमश: 27 और 23 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि गत 24 घंटे में हुई है।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि इस समय राज्य में 3,966 मरीज उपचाराधीन हैं जबकि महामारी से अबतक जान गंवाने वालों की संख्या 5,082 पर बनी हुई है।

बुलेटिन के मुताबिक, गत 24 घंटे के दौरान 493 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं, जिन्हें मिलाकर अबतक 3,34,256 मरीज महामारी को मात दे चुके हैं। इससे राज्य में संक्रमण से मुक्त होने की दर में सुधार आया है और अब यह 97.37 प्रतिशत तक पहुंच गया है।

बुलेटिन के मुताबिक, राज्य में अबतक 90.6 लाख नमूनों की कोविड-19 जांच की गई है, जिनमें से 43,653 नमूनों की जांच गत 24 घंटे में की गई है।

गौरतलब है कि कोरोना वायरस के संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए राज्य सरकार ने 17 जून तक लॉकडाउन जैसी पाबंदियां लगाई हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में मौसम का यू-टर्न, भारी बारिश और धूल भरी आंधी को लेकर 'ऑरेंज अलर्ट' जारी; जानें अगले 24 घंटों का हाल

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Live Score Update: गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जा रहा है तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs GT, IPL 2026 4th Match Mullanpur Weather Update: पंजाब किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेले जाने वाले चौथे मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुल्लांपुर के मौसम का हाल

पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत सुरक्षित: नागरिक उड्डयन मंत्री बोले—देश के पास 60 दिनों का हवाई ईंधन रिजर्व, आपूर्ति में बाधा की आशंका नहीं