देश की खबरें | पहलगाम हमले के बाद हालात से निपटने के लिए सरकार की ओर से कोई स्पष्ट रणनीति सामने नहीं आई: खरगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शुक्रवार को कहा कि पहलगाम आतंकी हमले से उत्पन्न स्थिति से निपटने के लिए सरकार की ओर से कोई स्पष्ट रणनीति सामने नहीं आई है। हालांकि उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर पूरा विपक्ष केंद्र के साथ है।

नयी दिल्ली, दो मई कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शुक्रवार को कहा कि पहलगाम आतंकी हमले से उत्पन्न स्थिति से निपटने के लिए सरकार की ओर से कोई स्पष्ट रणनीति सामने नहीं आई है। हालांकि उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर पूरा विपक्ष केंद्र के साथ है।

पार्टी के 24, अकबर रोड स्थित कार्यालय में कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में अपने संबोधन में खरगे ने यह भी कहा कि सरकार ने जातिगत सर्वेक्षण की पार्टी की मांग स्वीकार कर ली है, लेकिन इस फैसले के समय ने ‘हमें हैरान कर दिया है’।

उन्होंने जाति जनगणना सबंधी फैसले को लेकर सरकार की मंशा पर संदेह जताया और पार्टी नेताओं से कहा कि जातीय सर्वेक्षण के मुद्दे को तार्किक परिणति तक ले जाने के लिए सतर्क रहें।

कांग्रेस अध्यक्ष ने जाति जनगणना कराने के सरकार के फैसले का श्रेय पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को देते हुए कहा कि लोकसभा में विपक्ष के नेता ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि अगर ‘‘हम लोगों के मुद्दों को ईमानदारी से उठाते हैं, तो सरकार को झुकना पड़ता है’’।

खरगे ने कहा कि कांग्रेस कार्यसमिति की पिछली बैठक में पार्टी ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में केंद्र को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया था। उन्होंने कहा कि पहलगाम हमले के कई दिन बाद भी सरकार की ओर से कोई स्पष्ट रणनीति नहीं आई है।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने पहलगाम हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी के परिजनों से कानपुर में मुलाकात की थी और सरकार से मृतक को शहीद का दर्जा और सम्मान देने की मांग की थी।

खरगे ने कहा, ‘‘देश की एकता, अखंडता और समृद्धि के रास्ते में आने वाली किसी भी चुनौती के खिलाफ हम एकजुट होकर और सख्ती से काम करेंगे। इस मुद्दे पर पूरा विपक्ष सरकार के साथ है। हमने पूरी दुनिया को यह संदेश दिया है।’’

उन्होंने कहा कि इस बीच मोदी सरकार ने जनगणना के साथ-साथ जातीय सर्वेक्षण कराने का फैसला किया है।

खरगे ने कहा, ‘‘इसके लिए सबसे पहले मैं राहुल जी को बधाई देता हूं, जिन्होंने लगातार इस मुद्दे को उठाकर सरकार को जातिगत जनगणना पर फैसला लेने के लिए मजबूर किया। आपने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान इसे एक शक्तिशाली अभियान में बदल दिया और सामाजिक न्याय 18वीं लोकसभा के चुनाव का सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा बन गया।’’

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘राहुल जी ने फिर साबित कर दिया है कि अगर हम लोगों के मुद्दों को ईमानदारी से उठाते हैं, तो सरकार को झुकना पड़ता है। भूमि अधिग्रहण संशोधन विधेयक से लेकर तीन काले कृषि कानूनों की वापसी तक और अब जातिगत जनगणना उन घटनाक्रमों की शृंखला में शामिल हो गई है, जिसमें एक अड़ियल सरकार को एक बार फिर झुकना पड़ा है।’’

सरकार ने बुधवार को घोषणा की थी कि जातिगत गणना को ‘पारदर्शी’ तरीके से आगामी जनगणना में शामिल किया जाएगा। सरकार ने विपक्ष पर जातीय सर्वेक्षण को ‘राजनीतिक उपकरण’ के रूप में इस्तेमाल करने का आरोप भी लगाया था।

खरगे ने कहा कि कांग्रेस शासित तेलंगाना और कर्नाटक में जातीय सर्वेक्षण पूरे हो चुके हैं और सरकारी योजनाओं को तैयार करने में इसके निष्कर्षों को शामिल किया जा रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘गुजरात में एआईसीसी सत्र के दौरान भी हमने 9 अप्रैल को एक प्रस्ताव पारित किया था, जिसमें अपनी मांग दोहराई थी। हमने आरक्षण पर 50 प्रतिशत की सीमा को हटाने की भी मांग की थी। इस सीमा को हटाने का काम संविधान संशोधन के जरिए किया जाएगा।’’

उन्होंने सरकार की घोषणा का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘सरकार ने जातिगत जनगणना की हमारी सालों पुरानी मांग को स्वीकार कर लिया, लेकिन इसके लिए जो समय चुना गया, उसने हमें हैरान कर गया... जिस और भावना के साथ कई बातें कही गईं, उससे हमारे मन में कई संदेह पैदा हो गए हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज