देश की खबरें | एसीसी चैम्पियनशिप के लिए भारतीय महिला टी20 टीम में कोई बदलाव नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बांग्लादेश में एक से 15 अक्टूबर तक खेली जाने वाली एसीसी टी20 चैम्पियनशिप के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 

नयी दिल्ली, 21 सितंबर बांग्लादेश में एक से 15 अक्टूबर तक खेली जाने वाली एसीसी टी20 चैम्पियनशिप के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने इस टूर्नामेंट के लिए उसी 15 सदस्यीय टीम पर भरोसा जताया है जिसने इंग्लैंड के खिलाफ हालिया टी20 श्रृंखला में भाग लिया था। टीम में तानिया भाटिया और सिमरन बहादुर को स्टैंडबाय खिलाड़ी के तौर पर रखा गया है।

यह दोनों खिलाड़ी इंग्लैंड दौरे पर गई 17 सदस्यीय भारतीय टीम का हिस्सा थी लेकिन उन्हें अंतिम एकादश में मौका नहीं मिला था।

हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में छह बार की चैम्पियन भारतीय टीम टूर्नामेंट के शुरुआती दिन श्रीलंका के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करेगी। टीम चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ सात अक्टूबर को मैदान में उतरेगी।

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने यहां जारी विज्ञप्ति में कहा, ‘‘अखिल भारतीय महिला चयन समिति ने एक से 15 अक्टूबर तक बांग्लादेश के सिलहट में खेली जाने वाली आगामी एसीसी महिला टी20 चैंपियनशिप 2022 के लिए भारतीय टीम का चयन किया है।’’

टूर्नामेंट में सात टीमें हिस्सा ले रही है जिसमें भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और मेजबान बांग्लादेश के अलावा थाईलैंड, मलेशिया और संयुक्त अरब अमीरात की टीमें है। ये टीमें राउंड रॉबिन प्रारूप में प्रतिस्पर्धा करेंगी, जिसमें शीर्ष चार टीम सेमीफाइनल में पहुंचेंगी।

सेमीफाइनल 13 अक्टूबर को खेले जाएंगे, जबकि फाइनल 15 अक्टूबर को होगा।

भारत को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 श्रृंखला में 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था।

भारतीय टीम:

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), दीप्ति शर्मा, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, सब्बीनेनी मेघना, ऋचा घोष (विकेटकीपर), स्नेह राणा, डायलन हेमलता, मेघना सिंह, रेणुका ठाकुर, पूजा वस्त्राकर, राजेश्वरी गायकवाड़, राधा यादव, के.पी. नवगिरे।

स्टैंडबाय खिलाड़ी: तानिया सपना भाटिया, सिमरन दिल बहादुर।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट