देश की खबरें | कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की कोई संभावना नहीं: सदानंद गौड़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्व केंद्रीय मंत्री डी वी सदानंद गौड़ा ने बुधवार को कहा कि कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की कोई ‘‘संभावना’’ नहीं है क्योंकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) केंद्रीय नेतृत्व राज्य में विकास गतिविधियों और कोविड​​-19 से निपटने

बेंगलुरु, 21 जुलाई पूर्व केंद्रीय मंत्री डी वी सदानंद गौड़ा ने बुधवार को कहा कि कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की कोई ‘‘संभावना’’ नहीं है क्योंकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) केंद्रीय नेतृत्व राज्य में विकास गतिविधियों और कोविड​​-19 से निपटने

के प्रयासों से संतुष्ट है।

राज्य में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच बेंगलुरु उत्तर से भाजपा सांसद गौड़ा ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि नेतृत्व परिवर्तन के बारे में चल रही चर्चा में कोई सच्चाई है क्योंकि ये ऐसे निर्णय हैं जो हमारे केंद्रीय स्तर के नेताओं द्वारा राज्यों में राजनीतिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए लिए जाते हैं।’’

उन्होंने कहा कि उनके पास जानकारी है कि मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को ‘‘मौजूदा स्थिति’’ के बारे में विस्तृत तौर पर अवगत कराये जाने के बाद अब तक ऐसा कोई निर्णय नहीं हुआ है। गौड़ा ने कहा कि कोविड​​-19 महामारी के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा उठाए गए कदम और विकास गतिविधियों में कर्नाटक की प्रगति की सराहना की गई है और उन्हें हटाने का कोई कारण नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि नेतृत्व परिवर्तन की कोई संभावना नहीं है। ये सभी अटकलें हैं।’’ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कतील की उस कथित ऑडियो, जिसमें उन्होंने नेतृत्व परिवर्तन और एक नई टीम के गठन की ओर इशारा किया है, के बारे में पूछे जाने पर गौड़ा ने कहा कि इसकी कोई आवश्यकता नहीं है क्योंकि उन्होंने खुद इसे फर्जी बताकर इसे खारिज कर दिया है।

गौड़ा ने कहा कि राज्य के लोग येदियुरप्पा की नीतियों और उनके ‘‘शासन के तरीके’’ के कारण उनके साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि नेतृत्व परिवर्तन की कोई संभावना नहीं है। बाकी राष्ट्रीय स्तर के नेताओं पर छोड़ दिया गया है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड