देश की खबरें | भाजपा के किसी नेता ने सुशांत मामले में आदित्य ठाकरे का नाम नहीं लिया: फडणवीस
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पुणे, 28 अगस्त महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा के किसी नेता ने भी ‘‘प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष’’ रूप से राज्य के मंत्री आदित्य ठाकरे का नाम बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में नहीं लिया है।

यहां बाणेर में एक कोविड-19 अस्पताल के उद्घाटन संबंधी एक कार्यक्रम के इतर फडणवीस ने पत्रकारों से कहा कि मामले में चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं।

यह भी पढ़े | जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में दो और आतंकी मारे गए, अब तक 4 ढेर: 28 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

राजपूत गत 14 जून को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने फ्लैट पर फंदे से लटके पाये गये थे। केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने हाल में मामले की जांच अपने हाथ में ली है।

उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा के किसी भी नेता ने (राजपूत मामले में) प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से आदित्य ठाकरे का नाम नहीं लिया है। मामले में जिस तरह के खुलासे सामने आ रहे हैं, मुझे लगता है कि वे हैरान करने वाले हैं।’’

यह भी पढ़े | Odisha Rains: ओड़िशा में भारी बारिश, बाढ़ प्रभावित गांव जाजपुर में फंसे एक नवजात शिशु समेत 6 को अग्निशमन की मदद से किया गयारेस्क्यू – देखें वीडियो.

राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता ने आश्चर्य जताया कि सीबीआई की जांच से पहले ये सभी खुलासे क्यों नहीं हुए।

फडणवीस ने कहा, ‘‘(घटना के) 40 दिनों बाद सीबीआई ने जांच अपने हाथों में ली। अगर इन 40 दिनों के दौरान सबूत नष्ट हो गए तो क्या होगा? मुझे खबरों के माध्यम से पता चला है कि आठ हार्ड डिस्क नष्ट हो गई है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘इन बातों को देखने के बाद, एक सवाल उठता है कि क्या महाराष्ट्र पुलिस जांच के दौरान किसी राजनीतिक दबाव में थी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे विश्वास है कि सीबीआई सच्चाई सामने लाएगी। केवल एक चीज यह है कि अगर सच्चाई की जांच पहले की गई होती, तो मुझे लगता है कि सबूत नष्ट नहीं हुए होते और हमें अपराधी का पता लग गया होता।’’

शिवसेना के नेता संजय राउत ने हाल में आरोप लगाया था कि युवा सेना के अध्यक्ष आदित्य ठाकरे के नाम को अभिनेता की मौत मामले से जोड़ने की साजिश की जा रही है।

हालांकि राउत ने किसी का नाम नहीं लिया था और कहा था कि विपक्ष इस बात को हजम नहीं कर पा रहा है कि शिवसेना के नेतृत्व वाली सरकार राज्य की सत्ता में है।

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के पुत्र आदित्य ने खुद भी स्पष्ट किया था कि उनका अभिनेता की मौत मामले से कोई लेना-देना नहीं है और उन्हें और उनके परिवार को बेवजह निशाना बनाया जा रहा है।

कांग्रेस नेता सचिन सावंत ने फिल्म निर्माता संदीप सिंह के साथ फडणवीस की एक फोटो ट्वीट की है। जांच में सिंह का नाम भी आ रहा है।

फडणवीस से जब इस ट्वीट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘‘सावंत सरकार में हैं। फिर मुंबई पुलिस ने सभी संदिग्धों को दूर क्यों रखा? उनसे पूछताछ क्यों नहीं की गई।’’

उन्होंने पूछा, ‘‘पहले दिन से ही इसे आत्महत्या क्यों कहा गया?’’

फोटो के संबंध में उन्होंने कहा कि वह संभवत: किसी कार्यक्रम में शामिल हुए होंगे, जहां सिंह भी मौजूद रहे होंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)