देश की खबरें | राजस्थान भाजपा में कोई धड़ेबाजी नहीं : प्रदेश प्रभारी अरूण सिंह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने राजस्थान इकाई में गुटबाजी की अटकलों को खारिज करते हुए रविवार को कहा कि पार्टी नेताओं के विचारों में भेद हो सकता है कि लेकिन किसी तरह मनभेद या धड़ेबाजी नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश में सत्तारूढ़ कांग्रेस को दोहरे चरित्र से भरी 'भ्रमित’ पार्टी करार दिया।

जयपुर, 24 जनवरी भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने राजस्थान इकाई में गुटबाजी की अटकलों को खारिज करते हुए रविवार को कहा कि पार्टी नेताओं के विचारों में भेद हो सकता है कि लेकिन किसी तरह मनभेद या धड़ेबाजी नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश में सत्तारूढ़ कांग्रेस को दोहरे चरित्र से भरी 'भ्रमित’ पार्टी करार दिया।

जयपुर के एक दिवसीय प्रवास पर आए सिंह ने यहां संवाददाताओं से कहा,' हम भिन्न - भिन्न मतों के साथ एक हैं।'

पार्टी की स्थानीय इकाई में धड़ेबाजी के सवाल पर उन्होंने कहा,' पार्टी में मत अलग अलग होते हैं। विचारों में भेद होना भी चाहिए लेकिन मतभेद होता है, मन भेद नहीं होता। हम एक हैं मतों की भिन्नता के साथ।'

पार्टी में किसी तरह की धड़ेबाजी को खारिज करते हुए उन्होंने कहा,' अलग अलग राय होती है होनी चाहिये लेकिन राय अलग अलग होने के बाद किसी विषय पर सहमति बनाने का काम हम करते हैं।'

राजस्थान में 2023 के आगामी विधानसभा चुनाव में किसी एक चेहरे को आगे रखने के सवाल पर उन्होंने कहा,'मीडिया वाले चुनाव तक कई लोगों को मुख्यमंत्री बनाएंगे। मीडिया व सोशल मीडिया के जरिए बहुत से लोग मुख्यमंत्री बनेंगे या नहीं बनेंगे ...इसमें हम कुछ नहीं कर सकते लेकिन मुख्यमंत्री का चेहरा बनना कौन होगा कैसा होगा होगा या नहीं होगा यह हमारे संसदीय बोर्ड पर निर्भर करता है। वही उचित समय पर फैसला करता है।'

सिंह ने कहा, 'उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कोई चेहरा नहीं था, उत्तराखंड में कोई चेहरा नहीं था ... हरियाणा व महाराष्ट्र के पहले चुनाव में कोई चेहरा नहीं था। कई राज्यों में चेहरा होता है, कहीं नहीं होता यह शुद्ध रूप से भाजपा संसदीय बोर्ड तय करता है।'

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के बीच 'तालमेल' के आरोपों का जिक्र किये जाने पर सिंह ने कहा, ' ऐसे कैसे मान सकते हैं कि दोनों में तालमेल है। यह तो विरोधी लोग कहते हैं।'

सिंह ने कहा,' मुख्यमंत्री गहलोत ने तो वसुंधरा राजे के खिलाफ कई जांच भी बैठाई तो कैसे तालमेल हो सकता है। वंसुधरा जी बिल्कुल संघर्ष कर रही हैं सड़कों पर हैं।'

इस बारे में सांसद हनुमान बेनीवाल के आरोपों पर उन्होंने कहा,' वे कौन होते हैं ऐसी बात कहने वाले।'

केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन को लेकर सिंह ने कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा, ‘‘कांग्रेस नेता राहुल गांधी या प्रियंका गांधी हों अथवा कांग्रेस के दूसरे अन्य नेता, सभी किसानों को गुमराह कर रहे हैं। कांग्रेस का किसान आंदोलन को सीधा-सीधा समर्थन है।’’

उन्होंने कहा, ' कांग्रेस का सदैव ही ये दोहरा चरित्र रहा है और कभी किसी बात को कहना फिर उसी बात से यू-टर्न करना। यह कांग्रेस का दोहरा चरित्र है, भ्रमित पार्टी है।'

उन्होंने कहा,'कांग्रेस ने सदैव किसानों को गरीब रखा किसानों के लिए कुछ नहीं किया। '

सिंह ने कहा,' 72 हजार करोड़ रूपया हर वर्ष किसानों को पीएम किसान निधि के अन्तर्गत मिल रहा है इसके अलावा अनेक योजनाओं से किसानों की आमदनी दोगुनी करने का प्रधानमंत्री मोदी प्रयास कर रहे हैं। तीन कानून लाकर उनकी आमदनी दोगुनी हो ये सुनिश्चित कर रहे हैं। कांग्रेस इस पर प्रश्न चिन्ह खड़े कर खुद को भ्रमित पार्टी साबित कर रही है।'

अरूण सिंह ने कहा कि राज्य की अशोक गहलोत सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता में हाहाकार है। उन्होंने कहा,' आज राज्य की जनता भाजपा के पक्ष में खड़ी हुई है, भाजपा प्रदेश में पूरी तरह मजबूत है, अगर आज विधानसभा के चुनाव हो जाये तो प्रदेश में तीन-चौथाई बहुमत के साथ भाजपा सरकार बनायेगी, ऐसा मुझे पूर्ण विश्वास है।'

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ganeshutsav 2026: गणेश भक्तों के लिए BJP का बड़ा तोहफा, भांडुप में जागृति पाटिल और कौशिक पाटिल ने किया मुफ्त एसटी बसों का खास इंतजाम

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड