जरुरी जानकारी | आईडीबीआई बैंक की बिक्री में कोई बड़ी कंपनी नहीं हो सकती शामिल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. आईडीबीआई बैंक में हिस्सेदारी की बिक्री के लिए रुचि पत्र (ईओआई) मंगाए जाने के बीच यह स्पष्ट कर दिया गया है कि इस बोली प्रक्रिया में कोई बड़ी कंपनी शामिल नहीं हो सकती है।

नयी दिल्ली, 11 अक्टूबर आईडीबीआई बैंक में हिस्सेदारी की बिक्री के लिए रुचि पत्र (ईओआई) मंगाए जाने के बीच यह स्पष्ट कर दिया गया है कि इस बोली प्रक्रिया में कोई बड़ी कंपनी शामिल नहीं हो सकती है।

सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि रुचि पत्र दाखिल करने के लिए बनाए जाने वाले गठजोड़ में कोई बड़ी कंपनी अल्पांश शेयरधारक होने के लिए भी दावेदारी नहीं कर सकती है। बड़ी कंपनियों को इस प्रक्रिया में शामिल होने की अनुमति नहीं दी गई है।

इस पाबंदी की वजह यह है कि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने किसी भी औद्योगिक घराने को बैंक का प्रवर्तक बनने पर रोक लगाई हुई है। आरबीआई दिशानिर्देशों के मुताबिक, कोई औद्योगिक कंपनी निजी क्षेत्र के बैंक में अधिकतम 10 प्रतिशत तक हिस्सेदारी ले सकती है लेकिन वह प्रवर्तक नहीं बन सकती।

सरकार और एलआईसी दोनों मिलकर आईडीबीआई बैंक में 60.72 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचने की तैयारी में हैं। इसके लिए इच्छुक बोलीकर्ताओं से रुचि पत्र दाखिल करने को कहा गया है। लेकिन इस प्रक्रिया में बड़ी कंपनियों को शामिल होने से रोक दिया गया है।

निविदा दस्तावेजों में 5,000 करोड़ रुपये से अधिक परिसंपत्तियों वाली कंपनी को बड़े औद्योगिक घराने के रूप में परिभाषित किया गया है।

इस संदर्भ में एक अधिकारी ने कहा कि अगर किसी गठजोड़ को निविदा प्रक्रिया में विजेता घोषित किया जाता है तो उसे प्रवर्तक के रूप में वर्गीकृत किया जाएगा। ऐसी स्थिति में बड़ी कंपनी को गठजोड़ में एक अल्पांश सदस्य के तौर पर भी शामिल करना उसे प्रवर्तक का दर्जा दे देगा जो कि आरबीआई के प्रावधानों के खिलाफ होगा।

आईडीबीआई बैंक में हिस्सेदारी खरीद के लिए बोली को लेकर दिलचस्पी 16 दिसंबर तक जताई जा सकती है। ईओई मिलने के बाद आरबीआई आवेदकों का आकलन करेगा और गृह मंत्रालय सुरक्षा मंजूरी जारी करेगा। उसके बाद ही पात्र बोलीकर्ता अपनी वित्तीय बोलियां जमा कर पाएंगे।

प्रेम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी