जरुरी जानकारी | पुंज लॉयड के लिए दूसरे दौर की ई-नीलामी में भी नहीं मिली कोई बोली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. परिसमापन के दौर से गुजर रही इंजीनियरिंग, खरीद एवं निर्माण कंपनी पुंज लॉयड दूसरे दौर की ई-नीलामी में भी किसी खरीदार को आकर्षित कर पाने में विफल रही है।

नयी दिल्ली, 29 अगस्त परिसमापन के दौर से गुजर रही इंजीनियरिंग, खरीद एवं निर्माण कंपनी पुंज लॉयड दूसरे दौर की ई-नीलामी में भी किसी खरीदार को आकर्षित कर पाने में विफल रही है।

पुंज लॉयड के कंपनी सचिव ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) के निर्देश पर दूसरे दौर की ई-नीलामी आयोजित की गई थी। इसमें 1,061 करोड़ रुपये के आरक्षित मूल्य पर बोलियां आमंत्रित की गई थीं।

हालांकि, इस नीलामी में पुंज लॉयड को खरीदने के लिए किसी ने भी दिलचस्पी नहीं दिखाई और कोई भी बोली नहीं लगाई गई।

इसके पहले जुलाई में आयोजित पहले दौर की ई-नीलामी में भी पुंज लॉयड के लिए कोई बोली नहीं मिली थी। इसके बाद ही परिसमापक ने नीलामी का दूसरा दौर आयोजित किया था।

एनसीएलटी ने पिछले साल जून में पुंज लॉयड के परिसमापन की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया था। प्रूडेंट एआरसी और पेयर्ड इन्वेस्टमेंट्स के गठजोड़ की तरफ से पेश पुनरुद्धार योजना को न्यायाधिकरण ने नकार दिया था।

निजी क्षेत्र के आईसीआईसीआई बैंक की अर्जी पर पुंज लॉयड के खिलाफ कॉरपोरेट दिवाला समाधान प्रक्रिया शुरू की गई थी।

प्रेम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\