जरुरी जानकारी | एनएमडीसी का शुद्ध लाभ सितंबर तिमाही में 17 प्रतिशत बढ़कर 1,196 करोड़ रुपये पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र की खनन कंपनी एनएमडीसी का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में 16.66 प्रतिशत बढ़कर 1,195.63 करोड़ रुपये रहा है।
नयी दिल्ली, 11 नवंबर सार्वजनिक क्षेत्र की खनन कंपनी एनएमडीसी का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में 16.66 प्रतिशत बढ़कर 1,195.63 करोड़ रुपये रहा है।
पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 1,024.86 करोड़ रुपये रहा था।
एनएमडीसी ने सोमवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसकी कुल आमदनी सितंबर तिमाही में 22 प्रतिशत बढ़कर 5,279.68 करोड़ रुपये रही है, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 4,335.02 करोड़ रुपये थी।
कंपनी के निदेशक मंडल ने 2:1 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करने को भी मंजूरी दे दी है।
इसके अलावा, अधिकृत शेयर पूंजी को 400 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 1,000 करोड़ रुपये करने को भी मंजूरी दे दी गई है।
इस्पात मंत्रालय के तहत एनएमडीसी भारत की सबसे बड़ी लौह अयस्क खनन इकाई है, जो देश की प्रमुख इस्पात निर्माण कच्चे माल की मांग का लगभग 20 प्रतिशत पूरा करती है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)