जरुरी जानकारी | एनएमडीसी का पहली तिमाही शुद्ध मुनाफा 54 प्रतिशत घटकर 531 करोड़ रुपये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सरकारी स्वामित्व वाली एनएमडीसी ने बृहस्पतिवार को बताया कि 30 जून को समाप्त पहली तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध मुनाफा 54 प्रतिशत घटकर 531.35 करोड़ रुपये रह गया। इस गिरावट का मुख्य कारण कोविड-19 की वजह से कम आय का होना है।

नयी दिल्ली, 27 अगस्त सरकारी स्वामित्व वाली एनएमडीसी ने बृहस्पतिवार को बताया कि 30 जून को समाप्त पहली तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध मुनाफा 54 प्रतिशत घटकर 531.35 करोड़ रुपये रह गया। इस गिरावट का मुख्य कारण कोविड-19 की वजह से कम आय का होना है।

कंपनी ने पिछले साल की इसी तिमाही के दौरान 1,178 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया था।

यह भी पढ़े | Cashback Offer: एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग पर अभी बचाएं 50 रुपये, Amazon Pay पर ऐसे मिलेगा फायदा.

कंपनी ने बीएसई को दी गई एक नियामकीय सूचना में कहा वित्तवर्ष 2020 की अप्रैल-जून तिमाही में उसकी कुल आय घटकर 2,009 करोड़ रुपये रह गई, जो कि एक साल पहले इसी अवधि में 3,386 करोड़ रुपये थी।

समीक्षाधीन तिमाही के दौरान कंपनी का खर्च 1,250 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वित्तवर्ष की समान अवधि में 1,474 करोड़ रुपये था।

यह भी पढ़े | JEE And NEET Exams Guidelines: जेईई मेन (JEE Main) और नीट (NEET) परीक्षा से पहले NAT ने जारी की गाइडलाइन, छात्रों को करना होगा इन नियमों का पालन.

एक अलग बयान में, कंपनी ने कहा कि कोरोनोवायरस और लॉकडाउन के प्रकोप से उसका कारोबार प्रभावित हुआ।

एनएमडीसी, इस्पात मंत्रालय के तहत, देश का सबसे बड़ा लौह अयस्क खननकर्ता है।

कंपनी, लौह अयस्क के अलावा, तांबा, रॉक फॉस्फेट, चूना पत्थर, डोलोमाइट और जिप्सम जैसे खनिजों की एक विस्तृत श्रृंखला की खोज में भी लगी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\