जरुरी जानकारी | एनएमडीसी ने लौह अयस्क की कीमतें 1,000 रुपये प्रति टन घटाईं
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. खनन क्षेत्र की प्रमुख कंपनी एनएमडीसी ने सोमवार को कहा कि उसने लौह अयस्क की कीमतों में 1,000 रुपये प्रति टन की कमी की है।
नयी दिल्ली, छह सितंबर खनन क्षेत्र की प्रमुख कंपनी एनएमडीसी ने सोमवार को कहा कि उसने लौह अयस्क की कीमतों में 1,000 रुपये प्रति टन की कमी की है।
कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि लम्प या उच्च श्रेणी के अयस्क की कीमत 6,150 रुपये प्रति टन और फाइन्स (निम्न श्रेणी के अयस्क) की कीमत 5,160 रुपये प्रति टन तय की गई है।
एनएमडीसी ने कहा कि संशोधित कीमतों में रॉयल्टी, जिला खनिज कोष (डीएमएफ), राष्ट्रीय खनिज अन्वेषण ट्रस्ट (डीएमईटी) उपकर, वन परमिट शुल्क और अन्य कर शामिल नहीं हैं।
कंपनी ने बताया कि नई दरें चार सितंबर 2021 से प्रभावी हैं।
इससे पहले छह अगस्त 2021 को घोषित अंतिम संशोधन में एनएमडीसी ने लम्प अयस्क की कीमत 7,150 रुपये प्रति टन तय की थी, जबकि फाइन्स की कीमत 6,160 रुपये प्रति टन थी।
इस्पात मंत्रालय के तहत आने वाला एनएमडीसी देश का सबसे बड़ा लौह अयस्क उत्पादक है। उसके द्वारा दाम में किये जाने वाले बदलाव से इस्पात के दाम पर असर पड़ता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)