जरुरी जानकारी | एनएमडीसी ने लौह अयस्क गांठ दर में 200 रुपये प्रति टन की कटौती की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र की एनएमडीसी ने लौह अयस्क कीमत 200 रुपये प्रति टन तक घटा दी है। कंपनी ने ‘फाइन’ अयस्क की कीमत में भी 250 रुपये प्रति टन की कटौती की है।

नयी दिल्ली, 21 मार्च सार्वजनिक क्षेत्र की एनएमडीसी ने लौह अयस्क कीमत 200 रुपये प्रति टन तक घटा दी है। कंपनी ने ‘फाइन’ अयस्क की कीमत में भी 250 रुपये प्रति टन की कटौती की है।

एनएमडीसी ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि गांठ अयस्क की दरों को संशोधित कर 5,800 रुपये प्रति टन और फाइन की दरों को 5,060 रुपये प्रति टन कर दिया गया है।

कंपनी ने कहा कि कीमतें बृहस्पतिवार से प्रभावी हो गई हैं और इसमें रॉयल्टी, जिला खनिज निधि (डीएमएफ), राष्ट्रीय खनिज अन्वेषण न्यास (डीएमईटी), उपकर, वन अनुमति शुल्क और अन्य कर शामिल नहीं हैं।

पिछला मूल्य संशोधन 24 जनवरी को हुआ था, जब कंपनी ने गांठ अयस्क की दरें 6,000 रुपये प्रति टन और फाइन अयस्क की दरें 5,310 रुपये प्रति टन तय की थीं।

गांठ अयस्क या उच्च श्रेणी के लौह अयस्क में 65.53 प्रतिशत एफई (लौह) होता है, जबकि बारीक अयस्क में 64 प्रतिशत और उससे कम एफई सामग्री के साथ निम्न श्रेणी का अयस्क होता है।

लौह अयस्क इस्पात के निर्माण में उपयोग किए जाने वाले प्रमुख कच्चे माल में से एक है। इसकी कीमतों में किसी भी उतार-चढ़ाव का इस्पात की दरों पर सीधा प्रभाव पड़ता है। यह मिश्र धातु व्यापक रूप से निर्माण, बुनियादी ढांचे, वाहन और रेलवे जैसे क्षेत्रों में उपयोग की जाती है।

इस्पात मंत्रालय के तहत हैदराबाद स्थित एनएमडीसी भारत के कुल लौह अयस्क उत्पादन में लगभग 20 प्रतिशत का योगदान देता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी