देश की खबरें | नित्यानंद राय ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ की तैयारियों की समीक्षा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा की चौकसी के लिए सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की तैयारियों पर शनिवार को संतोष प्रकट किया।

गुवाहाटी, 10 जून केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा की चौकसी के लिए सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की तैयारियों पर शनिवार को संतोष प्रकट किया।

उन्होंने सीमा पर अपराधों को नियंत्रित करने के लिए बल के प्रयासों की तारीफ की।

एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार वह बीएसएफ की संचालनात्मक तैयारियों का जायजा लेने के लिए गुवाहाटी के बाहरी क्षेत्र पटगांव में बीएसएफ सीमांत मुख्यालय आये थे।

विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘माननीय मंत्री ने बीएसएफ के सुरक्षा उपायों और संचालनात्मक तैयारियों पर संतोष जताया तथा कहा कि सरकार राष्ट्रीय सुरक्षा की दिशा में बीएसएफ के योगदान को स्वीकार करती है और वह उसकी चिंताओं को दूर करने के लिए सदैव तैयार है।’’

इसमें कहा गया है, ‘‘राय ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर अपराधों के नियंत्रण के लिए बीएसएफ द्वारा किये गये प्रयासों तथा भारतीय सीमा की सुरक्षा के लिए सीमा प्रहरियों द्वारा किये जा रहे शानदार काम की प्रशंसा की।’’

बीएसएफ के महानिरीक्षक (गुवाहाटी) दिनेश कुमार यादव ने उन्हें वतर्मान सुरक्षा परिदृश्य, सीमा पर चुनौतियों, तस्करी, अवैध आव्रजन एवं अन्य सीमापार अपराधों को रोकने के लिए बीएसएफ द्वारा किये जा रहे विभिन्न उपायों के बारे में विस्तार से बताया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू