देश की खबरें | नीतीश ने गुरुद्वारा नानक देव और शीतलकुंड एवं मखदूम कुंड का दौरा किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नालंदा जिले के राजगीर स्थित गुरुद्वारा श्री नानक देव शीतलकुंड और मखदूम कुंड का बृहस्पतिवार को परिक्रमा किया जहां मुख्यमंत्री को सिरोपा भेंट कर उनका स्वागत किया गया ।

पटना, 21 जनवरी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नालंदा जिले के राजगीर स्थित गुरुद्वारा श्री नानक देव शीतलकुंड और मखदूम कुंड का बृहस्पतिवार को परिक्रमा किया जहां मुख्यमंत्री को सिरोपा भेंट कर उनका स्वागत किया गया ।

मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारे में मत्था टेका और राज्य की सुख शांति एवं समृद्धि की कामना की। उन्होंने परिक्रमा के दौरान गुरुद्वारा के निर्माण कार्य का भी जायजा लिया।

कुमार को गुरुद्वारा एवं पर्यटकों के लिए बनाए जा रहे रेस्ट हाउस से संबिधित विस्तृत जानकारी दी गई। इसके बाद मुख्यमंत्री ने जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज का जन्म स्थान बिहार के पटना साहिब में है और उनका 350वां प्रकाश पर्व बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया ।

उन्होंने कहा, ''राजगीर का गर्म कुंड अपने आप में अनोखा है। वर्ष 1506 गुरुनानक देव जी राजगीर आए थे। उस समय गुरुनानक देव जी से लोगों ने आग्रह किया कि यहां सभी गर्म कुंड हैं । एक शीतल कुंड भी होना चाहिए। गुरुनानक देव जी जिस कुंड में खड़े हुए, तत्काल ही वह कुंड शीतल हो गया, जो आज शीतल कुंड के रुप में जाना जाता है। यह अपने आप में अनोखा है।''

मुख्यमंत्री ने कहा, ''राजगीर अद्भुत जगह है और यहां वेणुवन, घोड़ा कटोरा का निर्माण कराया गया है। कुछ दिन पहले भी हम राजगीर आए थे लेकिन उस दिन मौका नहीं मिला। आज गुरुनानक देव जी के गुरुद्वारे में आकर मत्था टेका और यहां हो रहे निर्माण कार्य को देखने और समझने का मौका मिला। जिस दिन इस गुरुद्वारे का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा उस दिन मुझे सबसे ज्यादा खुशी होगी।''

उन्होंने कहा कि इस वर्ष नवंबर तक यह बनकर तैयार हो जाएगा तो जो श्रद्धालु पटना साहिब आयेंगे वे राजगीर भी आयेंगे।

मुख्यमंत्री ने आज राजगीर स्थित मखदूम कुंड की परिक्रमा की और चादरपोशी कर राज्य की सुख शांति एवं समृद्धि की कामना की।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने परिसर में कराए जा रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया और तेजी से निर्माण कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

USA vs NED, T20 World Cup 2026 21st Match Pitch Report And Weather Update: यूएसए बनाम नीदरलैंड के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

Canada vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 20th Match Scorecard: दिल्ली में कनाडा ने संयुक्त अरब अमीरात को दिया 151 रनों का लक्ष्य, हर्ष ठाकर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

United States of America vs Netherlands, T20 World Cup 2026 21st Match Live Streaming In India: USA बनाम नीदरलैंड के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

'Seva Teerth' Unveiled: प्रधानमंत्री मोदी को मिला नया हाई-टेक दफ्तर; अब साउथ ब्लॉक नहीं, इस पते से चलेगी सरकार (See Pics and Video)

\