देश की खबरें | नीतीश ने कृषि कानूनों पर केंद्र सरकार का समर्थन किया, जल्द समाधान की आशा जतायी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के मुख्यमंत्री और जद(यू) नेता नीतीश कुमार ने तीनों कृषि कानूनों का समर्थन करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि ये कानून किसानों के हित में हैं, उनके खिलाफ नहीं हैं।

नयी दिल्ली, 11 फरवरी बिहार के मुख्यमंत्री और जद(यू) नेता नीतीश कुमार ने तीनों कृषि कानूनों का समर्थन करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि ये कानून किसानों के हित में हैं, उनके खिलाफ नहीं हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद संवाददाताओं से बात करते हुए कुमार ने कहा कि उनकी पार्टी मुद्दे पर सरकार के साथ है और केंद्र ने तीनों कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रही किसान यूनियनों के साथ बातचीत करने का सही रास्ता अपनाया है। कुमार ने कहा, ‘‘आशा है जल्द ही मुद्दे का समाधान हो जाएगा।’’

केंद्र के तीन कृषि कानूनों को निरस्त किए जाने की मांग को लेकर पिछले दो महीने से ज्यादा समय से दिल्ली की अलग-अलग सीमाओं पर हजारों किसान प्रदर्शन कर रहे हैं।

नीतीश कुमार ने राजद समेत प्रतिद्वंद्वी दलों के बिहार में सरकार के अपना कार्यकाल पूरा नहीं करने के दावों पर भी कटाक्ष किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर इन सबसे उन्हें (विपक्ष को) पूरा प्रचार मिल रहा है तो इसमें कुछ गलत नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसे नेता वास्तविकता से अनभिज्ञ हैं।

पिछले साल नवंबर में बिहार में सरकार बनाने के बाद कुमार की मोदी से यह पहली मुलाकात है।

बिहार के मुख्यमंत्री ने इसे शिष्टाचार मुलाकात बताते हुए कहा कि उन्होंने कोई खास मांग नहीं की और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Pitch Report And Weather Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\