खेल की खबरें | नितीश राणा पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना, बुमराह को फटकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज नितीश राणा पर मुंबई इंडियन्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग मैच के दौरान लेवल एक के अपराध के लिए मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना और फटकार लगाई गई।

मुंबई, सात अप्रैल कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज नितीश राणा पर मुंबई इंडियन्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग मैच के दौरान लेवल एक के अपराध के लिए मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना और फटकार लगाई गई।

मुंबई इंडियन्स के सीनियर तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को इसी मैच के दौरान आचार संहिता के उल्लंघन के लिए फटकार लगाकर छोड़ दिया गया। बुधवार को हुए इस मुकाबले को नाइट राइडर्स ने पांच विकेट से जीता।

आईपीएल की प्रेस विज्ञप्ति में हालांकि यह जिक्र नहीं है कि किस नियम का उल्लंघन हुआ।

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘पुणे में मुंबई इंडियन्स के खिलाफ मैच के दौरान आईपीएल आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स के नितीश राणा को फटकार और मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया।’’

बयान में कहा गया, ‘‘राणा ने आईपीएल आचार संहिता के तहत लेवल एक का अपराध और सजा स्वीकार कर ली है।’’

बुमराह के मामले में कोई वित्तीय जुर्माना नहीं लगा और उन्हें सिर्फ चेतावनी दी गई।

भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने कहा, ‘‘पुणे में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच के दौरान आईपीएल आचार संहिता के उल्लंघन के लिए मुंबई इंडियन्स के जसप्रीत बुमराह को फटकार लगाई गई। बुमराह ने आईपीएल आचार संहिता के तहत लेवल एक का अपराध और सजा स्वीकार कर ली है।’’

आचार संहिता के लेवल एक के उल्लंघन के लिए मैच रैफरी का फैसला अंतिम और बाध्यकारी होता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Multan Sultans vs Islamabad United 4th T20 Match Pitch Report And Weather Update: लाहौर में मुल्तान सुल्तांस और इस्लामाबाद यूनाइटेड मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Preview: आज बेंगलुरु में खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सारे डिटेल्स

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Stats And Preview: सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज करना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरू में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट