देश की खबरें | नीतीश ने सुशील मोदी के बिहार सरकार गिरने के दावे का मखौल उड़ाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारतीय जनता पार्टी के नेता सुशील मोदी के उस दावे का रविवार को उपहास उड़ाया कि नव गठित ‘‘महागठबंधन’’ सरकार जल्द ही गिर जाएगी।

पटना, 28 अगस्त बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारतीय जनता पार्टी के नेता सुशील मोदी के उस दावे का रविवार को उपहास उड़ाया कि नव गठित ‘‘महागठबंधन’’ सरकार जल्द ही गिर जाएगी।

पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी कहते रहे हैं कि आंतरिक विरोधाभासों के कारण नया गठबंधन टूट जाएगा।

जब कुमार से गोपालगंज में इस संबंध में सवाल पूछे गए तो उन्होंने इस पर ठहाका लगाते हुए कहा, ‘‘कृपया सुशील जी से कहें कि वह अपनी मनोकामना जल्द पूरी करने का प्रयास करें।’’

उन्होंने 2020 में विधानसभा चुनावों के बाद की स्थिति का हवाला देते हुए याद किया कि मोदी को मंत्रिमंडल में शामिल न करने से उन्हें कितनी तकलीफ हुई थी। इन चुनावों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सत्ता में लौटा था। उस समय राजग में कुमार की पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) शामिल थी।

जदयू नेता ने कहा, ‘‘उन्हें मेरे खिलाफ रोज बातें करने दीजिए। इससे शायद उनका शीर्ष नेतृत्व उनके लिए कुछ करें।’’

कुमार ने पिछले सप्ताह विश्वास मत के दौरान विधानसभा में मोदी समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं को पार्टी में नजरअंदाज किए जाने पर अपनी नाखुशी भी जतायी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs MI, IPL 2026 54th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हराया, क्रुणाल पांड्या ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PM Narendra Modi Appeal: क्या देश में फिर लौटेगा Work From Home कल्चर? पीएम मोदी की अपील ने बढ़ाई हलचल

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 55वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू