देश की खबरें | नीतीश कुमार ने उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए दो नई योजनाएं शुरू की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य की महिलाओं और युवाओं के बीच उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शुक्रवार को दो योजनाओं की शुरुआत की।

पटना, 18 जून बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य की महिलाओं और युवाओं के बीच उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शुक्रवार को दो योजनाओं की शुरुआत की।

महिला उद्यमी योजना और युवा उद्यमी योजना के नाम से शुरू इन योजनाओं के तहत आवेदक को 10 लाख रुपये की सहायता दी जाएगी।

इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सहायता के रूप में दी जानी वाली राशि में आधी राशि अनुदान के रूप में और शेष ऋण के रूप में दी जाएगी। महिलाओं को ऋण की राशि ब्याज मुक्त मुहैया कराई जाएगी जबकि युवाओं से एक प्रतिशत का मामूली ब्याज लिया जाएगा।

इस कार्यक्रम में डिजिटल माध्यम से सैयद शाहनवाज हुसैन भी शामिल हुए जिन्हें साल के शुरुआत में बतौर उद्योग मंत्री मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था।

नीतीश कुमार ने कहा कि उनकी सरकार पूर्व में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग से जुडे़ लोगों में उद्यमिता के बढ़ावा देने के लिए विशेष योजना लेकर आई थी।

उन्होंने कहा, ‘‘नवीनतम योजना का उद्देश्य सभी सामाजिक समूहों की महिलाओं और युवाओं के बीच उद्यमिता को बढ़ावा देना है।’’इस मौके पर मुख्यमंत्री ने राज्य में उद्यमिता को बढ़ा देने को समर्पित पोर्टल की भी शुरुआत की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Prediction: अहम मुकाबले में श्रीलंका को हराकर सेमीफाइनल की उम्मीदें जिंदा रखना चाहेगा पाकिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Weather Update: पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\