देश की खबरें | बिहार विधानसभा चुनावों के मद्देनजर नीतीश कुमार ने राजग की बैठक बुलाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले गठबंधन सहयोगियों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सोमवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की बैठक बुलाई।

पटना, 28 अक्टूबर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले गठबंधन सहयोगियों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सोमवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की बैठक बुलाई।

इस बैठक में शामिल होने के लिए जनता दल-यूनाइटेड (जद-यू), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राजग के अन्य घटक दल लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), राष्ट्रीय लोक मोर्चा और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के नेता एक अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री के आवास पर पहुंचे।

बिहार के मंत्री एवं जद(यू) के राष्ट्रीय महासचिव अशोक चौधरी ने बताया कि हमारे नेता चाहते हैं कि राजग बिहार विधानसभा की 243 सीट में से 200 से अधिक पर जीत दर्ज करे। उन्होंने कहा कि इसके लिए घटक दलों के बीच सही तालमेल जरूरी है और आज की बैठक इसी उद्देश्य से बुलाई गई है।

भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा, ‘‘हाल के लोकसभा चुनाव में बेहतर समन्वय के कारण ही हम आगे बढ़ पाए। इसे आगे बढ़ाते हुए हम विधानसभा चुनाव में दो-तिहाई सीट जीतने की उम्मीद कर रहे हैं।’’

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष राजू तिवारी से जब 2020 के विधानसभा चुनाव के दौरान चिराग पासवान द्वारा की गई बगावत को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, ‘‘2020 बीती बात हो गई है।’’

पासवान की बगावत के कारण जद(यू) को भारी नुकसान हुआ था और राजग मुश्किल से चुनाव जीत पाया था।

उन्होंने यह भी कहा, ‘‘चुनाव में कई माह बाकी हैं, इसीलिए ऐसे समय में बुलाई गई इस बैठक से कार्यकर्ताओं के बीच सकारात्मक संदेश जाएगा और वे चुनावी लड़ाई के लिए खुद को तैयार कर पाएंगे।’’

इसी तरह के विचार राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा और राज्य मंत्री एवं हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष सुमन ने भी व्यक्त किए।

अनवर

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट