देश की खबरें | नीतीश ने समस्तीपुर में 500 बिस्तरों वाले श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को समस्तीपुर जिले के सरायरंजन में 500 बिस्तरों वाले श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (एसजेएमसीएच) का उद्घाटन किया।

समस्तीपुर, 21 जनवरी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को समस्तीपुर जिले के सरायरंजन में 500 बिस्तरों वाले श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (एसजेएमसीएच) का उद्घाटन किया।

भगवान राम और माता सीता के नाम पर बनाए नए इस सरकारी मेडिकल कॉलेज में 100 एमबीबीएस सीट और ओपीडी सेवा के साथ 500 बिस्तरों वाला अस्पताल है।

यह मेडिकल कॉलेज 591 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से बना है। इसके लिए भूमि श्रीराम जानकी ट्रस्ट द्वारा दान की गई थी।

इस मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल के उद्घाटन के बाद, मुख्यमंत्री ने राज्य स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और अस्पताल के कर्मियों की एक बैठक की अध्यक्षता की।

उन्होंने आशा व्यक्त की कि नया अस्पताल क्षेत्र की स्वास्थ्य देखभाल आवश्यकताओं को पूरा करने में काफी मदद करेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा, "इस अस्पताल के उद्घाटन से इस क्षेत्र के लोगों को बेहतर इलाज के लिए दूसरे शहरों में नहीं जाना पड़ेगा। यहां उन्नत तकनीक वाली सभी चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हैं।"

उन्होंने कहा, "इस अस्पताल की क्षमता जल्द ही बढ़ाकर 1,000 बिस्तरों तक कर दी जाएगी। इस मेडिकल कॉलेज की स्थापना में केंद्र ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी