देश की खबरें | नीतीश ने बिहार विधानसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के जवाब में सरकार की उपलब्धियां गिनाईं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को विधानसभा में कहा कि राज्य में सांप्रदायिक सौहार्द का माहौल है और वह इस बात से खुश हैं कि इसके लिए पुलिस और प्रशासनिक तंत्र ने खुद को झोंक दिया है।

पटना, दो मार्च बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को विधानसभा में कहा कि राज्य में सांप्रदायिक सौहार्द का माहौल है और वह इस बात से खुश हैं कि इसके लिए पुलिस और प्रशासनिक तंत्र ने खुद को झोंक दिया है।

राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर सदन में हुई चर्चा का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने यह बात कही। इस दौरान विपक्षी सदस्यों ने वाकआउट किया और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भारतीय जनता पार्टी के एक विधायक के कथित सांप्रदायिक रूप से भड़काऊ बयान पर मुख्यमंत्री द्वारा कुछ नहीं कहने पर असंतोष जताया।

बिसफी से विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने पिछले सप्ताह कहा था कि राष्ट्रगीत गाने से परहेज करने वाले मुसलमानों का मताधिकार छीन लिया जाना चाहिए। इस बयान पर विपक्ष आक्रामक रुख अपना रहा है।

नीतीश कुमार ने एक घंटे से अधिक के अपने भाषण में अधिकतर समय अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और कहा कि ‘‘2005 में जब हमें पहली बार जनता की सेवा का अवसर मिला, तब से’’ सरकार ने अनेक काम किये हैं।

उन्होंने राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के आंकड़ों का हवाला देते हुए दावा किया कि बिहार में सांप्रदायिक संघर्ष की घटनाएं नहीं के बराबर हो रही हैं।

समस्तीपुर जिले में संदिग्ध गोरक्षकों द्वारा जदयू के एक कार्यकर्ता की कथित रूप से पीट-पीटकर हत्या किये जाने की घटना को लेकर विपक्ष मुख्यमंत्री को घेर रहा है। नीतीश ने कहा कि घटना में कोई सांप्रदायिक कोण नहीं था और सभी आरोपियों को जेल में डाल दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मेरी इच्छा थी कि विपक्ष यहां रहकर इस बात को सुनता। बयानबाजी करना तो आसान है। वे कह रहे हैं कि हमें शोक-संतप्त परिवार के सदस्यों को मुआवजा देना चाहिए। पार्टी मृतक के परिजनों की मदद के लिए प्रयास कर रही है। लेकिन जनप्रतिनिधि बेहतर तरीके से समझ सकते हैं कि केवल एससी-एसटी अधिनियम के तहत दर्ज मामलों में ही सरकारी मुआवजा दिया जाता है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड