देश की खबरें | नीतीश ने अतिवृष्टि से प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को वैशाली, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज एवं सारण जिले के अतिवृष्टि से प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करके जायजा लिया।

पटना, पांच अक्टूबर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को वैशाली, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज एवं सारण जिले के अतिवृष्टि से प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करके जायजा लिया।

हवाई सर्वेक्षण के बाद पटना हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बात करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि अधिक वर्षा के कारण अनेक जगहों पर फसल बर्बाद हुई है और लोग प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘कुछ दिन पूर्व 02 सितंबर को हमने पटना, नालंदा और नवादा जिले के प्रभावित इलाकों का सड़क मार्ग से जायजा लिया था।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ से फसल क्षति तथा जो फसल लगा नहीं सके उन सभी को दी जाने वाली सहायता को लेकर सबकुछ तय कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि सभी जिलों के प्रभारी मंत्रियों ने जिलों में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करके एक-एक चीज का आकलन किया है। उन्होंने कहा कि इधर फिर अधिक वर्षा शुरु हुई है, इससे लोग प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘आज होने वाली बैठक के पूर्व ही हमने सभी प्रभावित जगहों का आकलन करने का निर्देश दे दिया है।’’

नीतीश ने कहा कि पहले से जो प्रभावित इलाके हैं उसके अलावा जो अब प्रभावित हुए हैं वहां के लोगों की राहत एवं सहायता के लिए सब तरह से मदद की जाएगी। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन को लेकर शुरू से सरकार राहत के लिए काम कर रही है, चार माह सरकार इन्हीं चीजों को लेकर पूरी तरह अलर्ट रहती है।

उन्होंने कहा कि अक्टूबर माह में भी अधिक वर्षा की ऐसी स्थिति आयी है। उन्होंने कहा कि अब माना जा रहा है कि वर्षा की स्थिति घटेगी, लेकिन इसके बाद भी अगर कहीं कोई समस्या उत्पन्न होती है तो लोगों की सहायता की जाएगी।

सजायाफ्ता जनप्रतिनिधियों को पेंशन दिए जाने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘कोई भी जनप्रतिनिधि रहा है, उनको जो मदद मिलती है वो दी जाती है, आप सबको मालूम है।’’

बिहार विधानसभा की दो सीटों के उपचुनाव से संबंधित पूछे गए सवाल पर नीतीश ने कहा, ‘‘दोनों सीटों पर राजग पूरी मजबूती से चुनाव लड़ रहा है। इस पर जनता को फैसला लेना है। हम लोग कोई दावा नहीं करते हैं। बाकी कौन क्या बोलता है, किस का प्रयोग करता है आप सब जानते हैं। आप सबको मालूम है दोनों सीट जदयू ने जीती थी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\