देश की खबरें | नितिन देसाई मौत मामला : एडलवाइस समूह के एमडी को आठ अगस्त को पेश होने के लिए नोटिस जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मशहूर कला निर्देशक नितिन देसाई को आत्महत्या के लिए कथित तौर पर उकसाने के मामले की जांच कर रही महाराष्ट्र की रायगढ़ पुलिस ने शनिवार को एडलवाइस समूह के प्रबंध निदेशक (एमडी) को मंगलवार को पेश होने के लिए नोटिस जारी किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मुबंई, पांच अगस्त मशहूर कला निर्देशक नितिन देसाई को आत्महत्या के लिए कथित तौर पर उकसाने के मामले की जांच कर रही महाराष्ट्र की रायगढ़ पुलिस ने शनिवार को एडलवाइस समूह के प्रबंध निदेशक (एमडी) को मंगलवार को पेश होने के लिए नोटिस जारी किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

रायगढ़ पुलिस ने देसाई को आत्महत्या के लिए कथित तौर पर उकसाने के मामले में शुक्रवार को ईसीएल फाइनेंस और एडलवाइस समूह के चेयरमैन राशेष शाह सहित पांच लोगों के खिलाफ अपाराधिक मामला दर्ज किया था।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने अब तक 15 गवाहों के बयान दर्ज किए हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि राशेष शाह को संबंधित जानकारी के साथ आठ अगस्त को खालापुर पुलिस थाने में उपस्थित होने के लिए नोटिस जारी किया गया है।

‘जोधा अकबर’, ‘लगान’ जैसी फिल्मों और टीवी कार्यक्रम ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का भव्य सेट तैयार करने वाले कला निर्देशक नितिन देसाई (57) बुधवार को रायगढ़ जिले के कर्जत में अपने स्टूडियो में फंदे से लटके पाए गए।

देसाई की कंपनी ने कर्जदाताओं को 252 करोड़ रुपये का ऋण चुकाने में चूक की थी और राष्ट्रीय कंपनी विधि अधिकरण की मुंबई पीठ ने इसके खिलाफ दिवालिया कार्यवाही शुरू की थी।

उनकी कंपनी एनडी आर्ट वर्ल्ड प्राइवेट लिमिटेड ने 2016 और 2018 में ईसीएल फाइनेंस से दो ऋणों के माध्यम से 185 करोड़ रुपये उधार लिए थे और पुनर्भुगतान को लेकर परेशानी जनवरी 2020 से शुरू हुई। ईसीएल फाइनेंस एक अग्रणी एनबीएफसी है, जो एडलवाइस ग्रुप द्वारा प्रवर्तित है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\