देश की खबरें | पहलगाम हमले के बाद सर्वदलीय बैठक में नहीं आने के लिए प्रधानमंत्री मोदी पर न‍िशाना साधा खरगे ने

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि यह देश की बदक‍िस्‍मती है कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में वह शामिल नहीं हुए।

जयपुर, 28 अप्रैल कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि यह देश की बदक‍िस्‍मती है कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में वह शामिल नहीं हुए।

खरगे आज यहां 'संविधान बचाओ' रैली को संबोधित कर रहे थे। पहलगाम आतंकी हमले के बाद दिल्ली में हुई सर्वदलीय बैठक का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, कि यह हमारे देश की बदकिस्मती है कि बैठक में सभी पार्टी के लोग आए लेकिन (प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र) मोदी जी नहीं आए। उन्होंने कहा कि यह शर्म की बात है।

उन्होंने कहा, ‘‘देश के स्वाभिमान को जब धक्का लगा तो आप बिहार में चुनावी भाषण करते रहे लेकिन आप दिल्ली नहीं आ सके। क्या आपके लिए दिल्ली दूर है बिहार से? बात तो बड़ी बड़ी करते हैं... छप्पन इंच की छाती... मैं लडूंगा... घर में घुसूंगा... कम से उस दिन बिहार से आकर हमारी बैठक में बैठते तो सबको मालूम होता कि आपकी योजना क्या है... आप क्या करने वाले हैं... हमसे क्या मदद चाहते हैं?’’

खरगे ने कहा, ‘‘ऐसा भाजपा का और प्रधानमंत्री का रवैया है।’’

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘सबसे ऊपर देश है, उसके बाद पार्टी और धर्म होगा। देश के लिए सब लोगों को एकजुट होना चाहिए।’’

उन्होंने कहा कि इस देश में सबसे श्रेष्ठ संविधान है जिसके तहत ही हमारा लोकतंत्र चलता है।

उन्होंने कहा, "मोदी ने महंगाई और बेरोजगारी दी। इनकी छप्पन इंच की छाती सिकुड़ गई है। ऐसे लोग देश को कमजोर करते हैं।"

खरगे ने कहा कि जब-जब कांग्रेस बढ़ती है, तब-तब ये लोग (भाजपा) उसको दबाने की कोशिश करते हैं लेकिन हम इस तरह से दबने वाले नहीं हैं।

राजस्थान में कानून व्यवस्था की स्थिति पर कटाक्ष करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘राजस्थान में कानून व्यवस्था इतनी खराब है कि एक महीने में तीन दलितों की हत्या कर दी गई।’’

रैली को पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित अन्य नेताओं ने संबोधित किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी