देश की खबरें | एनआईएस ने पंजाब के शौर्यचक्र विेजेता हत्याकांड में केएलएफ के दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मंगलवार को कहा कि 2020 के शौर्यचक्र विजेता बलविंदर सिंह संधू हत्याकांड में फरार चल रहे खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (केएलएफ) के दो आतंकवादियों को गिरफ्तार कर लिया गया है ।
नयी दिल्ली, 22 जून राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मंगलवार को कहा कि 2020 के शौर्यचक्र विजेता बलविंदर सिंह संधू हत्याकांड में फरार चल रहे खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (केएलएफ) के दो आतंकवादियों को गिरफ्तार कर लिया गया है ।
एनआईए प्रवक्ता ने बताया कि जियोबाला के हरभिंदर सिह उर्फ ‘पिंडर’ उर्फ ’ढिल्लों’ तथा झामके के नवप्रीत सिंह उर्फ ‘नव’ को सोमवार को गिरफ्तार किया गया।
एनआईए ने बताया कि यह मामला शुरू में पंजाब के तरणतारण जिले के भिखिविंड थाने में दर्ज किया गया। इससे पहले संधू की 16 अक्टूबर, 2020 को उनके निवास-सह-विद्यालय पर हत्या कर दी गयी थी।
प्रवक्ता के अनुसार उसके बाद एनआईए ने सघन जांच के लिए 26 जनवरी, 2021 को फिर मामला दर्ज किया था और वह पहले ही आठ आरोपियों के विरूद्ध आरोपपत्र दायर कर चुकी है।
एजेंसी के मुताबिक जांच से सामने आया कि हरभिंदर और नवप्रीत आरोपपत्र में घिरे आरोपी इंदरजीत सिंफ उर्फ ‘इंदर’ के सहयोगी हैं जिन्होंने संधू का पूरा टोह लिया था और वे दोनों उनकी हत्या की साजिश में कथित रूप से सक्रियता से शामिल थे।
प्रवक्ता ने बताया कि दोनों को ही मंगलवार को मोहाली (पंजाब) में एनआईए विशेष अदालत में पेश किया गया और अदालत ने उन्हें चार दिनों के लिए हिरासत में भेज दिया। मामले की जांच जारी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)