देश की खबरें | पंजाब विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष निर्मल सिंह काहलों का निधन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के वरिष्ठ नेता निर्मल सिंह काहलों का लंबी बीमारी के बाद शनिवार को निधन हो गया। पार्टी के एक नेता ने यह जानकारी दी। काहलों 79 वर्ष के थे।
चंडीगढ़, 16 जुलाई पंजाब विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के वरिष्ठ नेता निर्मल सिंह काहलों का लंबी बीमारी के बाद शनिवार को निधन हो गया। पार्टी के एक नेता ने यह जानकारी दी। काहलों 79 वर्ष के थे।
वरिष्ठ अकाली नेता दलजीत सिंह चीमा ने ट्वीट किया कि काहलों का अंतिम संस्कार 17 जुलाई को गुरदासपुर जिले के फतेहगढ़ चूड़ियां के पास दादूजोध गांव में किया जाएगा।
काहलों 1997 से 2002 तक शिअद सरकार में ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री थे। वह 2007 से 2012 तक पंजाब विधानसभा अध्यक्ष रहे।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल और कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने काहलों के निधन पर शोक व्यक्त किया।
मान ने ट्वीट किया, ''शिरोमणि अकाली दल के नेता और विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष निर्मल सिंह काहलों के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ।''
बादल ने ट्वीट किया, ''वरिष्ठ अकाली नेता और पंजाब के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एस. निर्मल सिंह जी काहलों के निधन के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ। काहलों साहब हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत थे। उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। दुख की इस घड़ी में मैं काहलों के परिवार के साथ खड़ा हूं।''
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने भी काहलों के निधन पर शोक व्यक्त किया।
उन्होंने ट्वीट किया, ''पंजाब विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष निर्मल सिंह काहलों जी के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। वाहेगुरु जी दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति मैं हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं। ''
कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रमुख वडिंग ने ट्वीट किया, ''अकाली दल के वरिष्ठ नेता व पंजाब विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष निर्मल सिंह जी काहलों के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। उनकी आत्मा को शांति मिले।''
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)