देश की खबरें | जयपुर पुलिस की निर्भया स्क्वॉड टीम ने दूसरी वर्षगांठ मनाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महिलाओं की सुरक्षा में लगी जयपुर पुलिस की निर्भया स्क्वॉड टीम ने शुक्रवार को अपनी दूसरी वर्षगांठ मनाई।

जयपुर, 24 सितंबर महिलाओं की सुरक्षा में लगी जयपुर पुलिस की निर्भया स्क्वॉड टीम ने शुक्रवार को अपनी दूसरी वर्षगांठ मनाई।

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (द्वितीय) राहुल प्रकाश ने दूसरी वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम को संबोंधित करते हुए कहा, ‘‘ निर्भया स्क्वॉड ने लगातार अच्छा काम किया है। आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देने के लिए टीम स्कूलों व कॉलेजो में गई। वहां महिलाओं की सुरक्षा से संबंधित कानूनों की भी जानकारी दी गई।’’

उन्होंने कहा, ‘‘महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा एवं उन्हें सशक्त बनाने के लिए यह स्थापना दिवस प्रतीक की तरह है।’’

उन्होंने कहा कि निर्भया टीम के कार्य को आगे बढ़ाते हुए नये मिशन ’’सेफर सिटी सेफर स्ट्रीट्स’’ की शुरुआत की है। इसके अंतर्गत पूर्व में पांच टीम कार्य कर रही थी जिनकी संख्या बढ़ाकर अब 15 की गई है। महिलाओं के साथ अधिक छेड़छाड़ वाले स्थानों की पहचान की गई है जहां सादे कपड़ों में टीम की सदस्य तैनात रहेंगी।

उन्होंने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराधों की रोकथाम की दिशा में निर्भया स्क्वॉड का कार्य अविस्मरणीय है। अब तक 200 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

प्रकाश ने कहा कि महिला सुरक्षा की दिशा में हमारा यह प्रयास अन्य जिलों तक जाएगा, अन्य राज्यों तक जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी