खेल की खबरें | भारत के दिलबाग एशियाई भारोत्तोलन चैंपियनशिप में नौवें स्थान पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय भारोत्तोलक दिलबाग सिंह मंगलवार को यहां लचर प्रदर्शन करते हुए एशियाई चैंपियनशिप के पुरुष 96 किग्रा वर्ग में नौवें स्थान पर रहे।

जियांगशान (चीन), 13 मई भारतीय भारोत्तोलक दिलबाग सिंह मंगलवार को यहां लचर प्रदर्शन करते हुए एशियाई चैंपियनशिप के पुरुष 96 किग्रा वर्ग में नौवें स्थान पर रहे।

पंजाब के बीस साल के दिलबाग ने स्नैच में 147 किग्रा और क्लीन एवं जर्क में 192 किग्रा से कुल 339 किग्रा वजन उठाया।

गत राष्ट्रीय चैंपियन दिलबाग ने स्नैच में 147 किग्रा वजन उठाकर ठोस शुरुआत की लेकिन अगले दो प्रयास में 152 किग्रा वजन उठाने में नाकाम रहे।

दिलबाग ने क्लीन एवं जर्क में बेहतर प्रदर्शन करते हुए अपने तीन प्रयास में 182 किग्रा, 187 किग्रा, और 192 किग्रा वजन सफलतापूर्वक उठाया।

ईरान के अलीपोर अली ने कुल 390 किग्रा (174 किग्रा और 216 किग्रा) वजन उठाकर स्वर्ण पदक जीता जबकि कोरिया के वोन जोंगबियोम ने 385 किग्रा (170 किग्रा और 215 किग्रा) वजन के साथ रजत पदक हासिल किया।

ईरान के ही मोईनी सेदेह अलिरेजा ने 383 किग्रा (180 किग्रा और 203 किग्रा) वजन के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया।

इसके साथ ही इस महाद्वीपीय प्रतियोगिता में भारत का अभियान समाप्त हो गया।

इससे पहले निरूपमा देवी महिला 64 किग्रा वर्ग में चौथे स्थान पर रहते हुए पदक से चूक गईं थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट